ErAnjaniSharmaAnjani's Blog
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
सोमवार, 15 मार्च 2021
होली पर दोहे
-होली पर सात दोहे-
महत्वपूर्ण है देश में, होली का त्योहार।
छोड़ गिले शिकवे सभी,बांटा करते प्यार।।१
मौसम मस्ती से हुआ, हरसू पोरम पोर।
रंग गुलाल में मिलकर,लगते सभी विभोर।।२
गले मिलकर करते हैं, खुशियों की बौछार।
मौसम से मोहित हुआ, सारा घर-परिवार।।३
फूलों को जब तितलियां, करती हैं आदाब।
खिल जाता है हृदय में, जैसे लाल गुलाब।।४
रंग फुहारों से सगर, भींग रहे घर-द्वार।
ढोल मजीरे से धरा, हो जाती गुलजार।।५
इस होली में हर सखा, लगता एक समान।
भेदभाव को त्यागकर, पाते सब सम्मान।।६
पिचकारी संग अंजनी ,कर दो सबको दंग।
छोड़ सभी दुर्भावना, भर दे प्रेमिल रंग।।७
अंजनी कुमार शर्मा
१६/०३/२०२१
रविवार, 20 मई 2018
bharat ki karyavahi...
भारत की कार्यवाही से पाक करने लगा बाप रे बाप, सेना की कार्यवाही रोकवाने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। यही है हमारे देशभक्त मोदी जी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


