बुधवार, 19 सितंबर 2012

jitne jo bhi kiye--------------

जितने जो भी किये हैं, कौरव से गठजोड़
विरुद्ध वही बोलते, खुलकर ताबड़तोड़
खुलकर ताबड़तोड़, भसेंगे भ्रष्टाचारी
समर्थन लेकर की, ममता ने होशियारी
मिल रहा है उनको, बधाइयों का ताता
खुलना ही है यहाँ, सपा, बसपा का नाता  

मंगलवार, 18 सितंबर 2012

party me diggi-------------

पार्टी में हैं दिग्गी वहीं, हैं बिल्कुल ही झोल
सिर्फ रामदेव, अन्ना, का खोल रहे पोल
का खोल रहे पोल, बने काँव काँव कौवा
औरों को समझते, अपने सामने बौवा
झूठ को सच करने, का हैं  वे कारखाना
हैं सिपाही दल के, चाह रहे वे दिखाना   

jyada confidence----------

ज्यादा कांफिडेंस हुआ, तो बिगड़ेगा हाल
अश्विन ने बाँलिंग में, सिर्फ किया है कमाल
सिर्फ किया है कमाल, क्या करेंगे तब धोनी
टी- 20 में इसी  तरह होता अनहोनी
कुछ भी हो सभी को, इंडिया धो डालेगा
अंततः कप भारत , के हाथ ही आयेगा   
  

सोमवार, 17 सितंबर 2012

vishwakarma ka us samay-----------------

विश्व कर्मा  का उस समां, था बड़ा योगदान
आज उनके कर्मो का, होता है गुणगान
होता है गुणगान, बाबा मंदिर बनाया
जो मंदिर विश्व के, मानचित्र पर भी छाया
शिव के देहरी पर, लाखों भक्त ही आते
कुछ न कुछ लेकर वे, देवघर से तब जाते   

रविवार, 16 सितंबर 2012

lag raha hai,khila pila kar, josh me jo--------

1)लग रहा है जनता को, देश में अब करंट
माया, ममता तो अलग, छेड़ रही है स्टंट
छेड़ रही है स्टंट, देखो मुलायम, लालू
बुरबक बनाकर ही, बनते हैं यहाँ चालू
देश के साथ किये, हैं ये लोग गद्दारी
लुटेरों से मिलकर, निभाते हैं भैयारी
2)खिला पिला कर सभी को, बनाये घुसखोर
दिल्ली में छात्र जीते, मचा रहे हैं शोर
मचा रहे हैं शोर, अब तक क्या किये
लेने के सिवा भी, देश को क्या कुछ दिए
क्या बोफोर्स जैसा, दब जायगा घोटाला
इनको पता क्या, बनकर तैयार है माला
3)जोश में जो उद्धव ने, खुलकर दिया बयान
लगता है कुछ सही ही, बोलता है जवान
बोलता है जवान, सब तो त्रस्त है भाई
बदती जा रही है, कमरतोड़ मंहगाई
जनता को दे रही, सरकार बरबस धोखा
जिनका हर कम ही, हो रहा यहाँ अनोखा
  

koyla ghotale se------------------

कोयला घोटाले से, होने लगी बबाल
डीज़ल,गैस ने तब, इसको किया हलाल
इसको किया हलाल,आई फिर एफडीआई
लोग इसके खिलाफ, सड़कों पर उतर आई
दिखाने लगी खेल, तब ममता और माया
मुलायम बनकर ही, मुलायम ने धमकाया 
  

शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

bhavishya drashtha the----------------

भविष्य द्रष्ठा जो  बने, कर्नाटक के लाल
अभियंता दिवस मनता, जिनपर हर साल
जिनपर हर साल, भारत में क्रांति लाया
बृन्दावन गार्डेन, कई डेम भी बनाया
देश की जरूरतों को शुरू में पहचाना
एम विश्वेश्वरैया को भुलेगा न जमाना