बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

patta....

पत्ता फेंकी सब गाछ ने गछकटवा के दे देलकै जबाब।
तौ भी यमराज ने नर्क में लेवे करतै वोकरा से हिसाब।।

holi me....

होली में नै चलै गोली,
सबके मिट्ठो रहे बोली,
साफ सुथरा रहे चोली,
रंगलो रहे सब टोली।  

koy...

कोय इन्ने कोय उन्ने, देखो दलबदलू  नेता के पलटवार।
मांझी महागठबंधन त अशोक थामलकै एनडीए के पतवार।   

rangon...

ऐलै ख़ुशी के रंगो से सराबोर होय के त्योहार।
अबीर गुलाल से पर्व होली हुवे सबके खुशबूदार।।  

jivan ka.....

जीवन का महानतम उपयोग इसे किन्हीं ऐसे अच्छे कार्यों पर व्यय करना है जो कि इसके जाने के बाद भी बने रहे। 

jo vyakti....

जो व्यक्ति अपनी सोच नहीं बदल सकता,वह वास्तव में कुछ नहीं बदल सकता। 

shree devi....

लोगों के बीच देवी का कितना था भाव।
उमड़ गया है शवयात्रा में लोगों का सैलाव।।

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

.khojai......

पुलिस के यहे हाल, जिधर देखथों माल, उन्ने बढ़थों चाल। 5-6 दिन हो गया, कटे गाछों को देख कर गया पुलिस।  फिर भी  गाछ काटने वालों का पता नहीं लगा सकी है। जबकि थोड़ा संकेत भी कर चुके थे हम।  

chal

बहकले सबके चाल
उड़ले रंग-गुलाल
होले हुड़दंग-बबाल
योगीरा सारा रा रा रा......  

holi.....

सूर्य होलै अस्त
छोड़ा होलै मस्त
छौड़ी होलै पस्त
बुढ़बा के लगलै गस्त
योगीरा सारा रा रा रा रा ....... 

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

abhi bhi...

अभी चारो भाइयों में सबसे कम जमीन मेरा है सुल्तानगंज में उसपर 12 फीट से रास्ता 13 फीट कर अशोक  मुखिया पति तिलकपुर पंचायत ने रजिस्टरी भी कर लिया।13 फीट का रास्ता करने से मेरा जमीन और भी घट जायगा क्योंकि मेरे बगल में ही मुखिया का जमीन रजिस्टरी हुआ है।   

brij...

मिलेगा ब्रिज तोहफा, अजगैवी को आज।
बदला बदला लगेगा, इसका कड़क मिजाज।। 

bana raj....

बना राज पंचायती,मठाधीश को ताज।
देख रहे ग्रामीण सब,  कैसे कैसे काज। 

jo rope...

जो रोपे हैं गाछ को, करते वे उपकार।
समझदार सब लोग ही,करते हैं बेकार।।

रविवार, 25 फ़रवरी 2018

bar bar....

बार बार विश्वास को पहुंचाता है चोट।
दहलाया है देश को,आतंकी विस्फोट।।

jise chhodkar...

जिसे छोड़कर चल दिया दुबई से परिवार।
श्रीदेवी को हमारा,नमन हजारों बार।।

gala...

गला रेतकर गाछ का, चलता रहा विकास।
यह सब जनता को नहीं,आती है अब रास।।

chahe jo....

चाहे जो कुछ हो मुझे, निकले क्यों ना आह।
नहीं रूकेगी लेखनी, इसका चपल प्रवाह।।

kahan...

कहां मिलेंगे कृष्ण 
कहां मिलेगी राधा 
बांट लेंगे सुख-दुख  
मिलकर आधा आधा 

shree devi....

फेसबुक और utube में श्री देवी के प्रसंशको की संख्या ज्यादा है। 

mujhe....

मुझे छोड़कर वेवफा जा रहा है
लेकिन ये दिल भी उसी का हुआ जा रहा है
वे कहते हैं मुझसे मोहब्बत नहीं है
लेकिन मेरा खत छिपा कर पढ़ा जा रहा है
अजब रंग लाई है कुर्बानिया भी
हमें दुश्मनों में गिना जा रहा  है। 

achchha kiya....

अच्छा किया है जो आपने धोखा दिया मुझे
और उम्र भर के लिए चौका दिया मुझे। 

mera...

मेरा गाछ दुष्टबुद्धि से नहीं  टूटता तो मैं क्यों शिकायत करता ?अपना जमीन बेचे या दान कर दे कानूनन तो किसी को क्या आपत्ति ?लेकिन मुखिया पति मेरे प्लॉट में घुसे गाछ टूट गया वह भी दर्जनों में। अशोक का मेरे और मुखियापति से लड़वाने का भी एक साजिस हो सकता है। लेकिन क्राइम को छिपाना भी एक क्राइम है। इसलिए सूचना देना जरुरी था। सूचना के तहत दारोगा सुल्तानगंज आये,देख सुनकर गए। 

parupalli...

पारुपल्ली कश्यप ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के नए चैंपियन बन गए हैं। 

mahila...

महिला क्रिकेट :भारत ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार जीती टी20 सीरीज। मिताली राज चुनी गई प्लेयर ऑफ द  मैच औरसाथ में सीरीज। वहीं टीम इंडिया ने भी जीती सीरीज। 

aruna reddi....

जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं अरुणा रेड्डी,मेलबोर्न में जीता ब्रॉन्ज। 

highcourt.....

चेन्नई हाईकोर्ट ने पिछड़े समुदाय के एक लड़की को शिक्षा का कर्ज देने से इनकार करने पर इंडियन ओवरसीज बैंक को 25000 का जुर्माना लगाया है। यह भी कहा -धनकुबेरों-गरीबों को कर्ज देने के लिए अलग मानदंड क्यों। 

kisanon......

किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेवार:राधामोहन सिंह 

sadak....

सड़क पार कर रहे 19 स्कूली बच्चों को बोलेरो ने कुचला। भाजपा नेता की गाड़ी बनी मासूमों का काल, ड्राइवर था नशे में बदहाल। नशाबंदी का कमाल:मुजफ्फरपुर 

safalta....

सफलता तभी मिलती है जब आपके सपने आपके डर से बड़े हो जाते हैं। 

sri devi...

श्री देवी के मौत से लगलो छै आघात।
कम्मे उम्र में जाना छै कुछ ना कुछ बात।। 

anjani...

अंजनी का जमीन घटेगा तो अंजनी लड़ते रहे भाई और पड़ोसी से लेकिन चचेरे भाई अशोक और दयानन्द बाबू का जमीन घटेगा तो हमलोगों से निकालेगा। 1986 में अशोक ने ही नापी करवाया था उसी समय बंटवारा भी हुआ था,पश्चिम साइड चचेरे भाई के हिस्से में गया। लेकिन कैलकुलेट करने से पता चलता है की करीब तीन कट्ठा बड़ी(1160) से घट गया जिसके पड़ोसी मुसलमानों ने दाब लिया। अब यह लॉस किसका होगा। 

marna...

जिएको
बहुत कुछ करना था
लम्बी उम्र जीना था
काल के मुंह में समा गई
कला को भी मरना था।  

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

chand.....

चंद दिनों की जिंदगी है
नफरतों से जिया नहीं करते
दुश्मनों से क्या शिकायत करें
अब तो दोस्त भी याद नहीं करते। 

ki re nepla.....

की रे नेपला
जानले खिलवै के कला
कहिया छोड़तै लोटा हमरो जान
की धरले रहतै अरमान
नै बनलै लेटरीन नै लगलै नल
गायबो भेलै लोटा धरलें बोतल
ऐलौ खाता में बारह हजार
शौच मुक्त के जे  पोस्टर
लगाय देलकै सगरो सरकार
समझी ले रे नेपला
होलो छौ यै मे घपला
ऐलै कलयुग गेलै त्रेता
पैसा तोरो खाय लेलकौ भ्राता
भूलें,भूलें लैटरीन के कहानी
ऐने बर्बाद होय छै
गरीब-गुरुवा के मर्दानी
सेप्टिक में मल होय छै बर्बाद
खेतो के मल होय छै खाद
बढ़े छै फसल
मनो जाय छै बहल
फेरु टहल के टहल
उठवै दहीं
चोरबा के महल पर महल।


   

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

bidhan sabha...

जहां जीन-किच्चीन भी पड़े रहते अचेत।
विधान सभा भी हथिया लिया अब भूत-प्रेत।।  

hamme..

हम्में छिखिहौं घोटाला बाबू
के करभो हमरा काबू
सभ्भे में आगू
बढ़ी रहलो छै बिहार
केना कमे देबै
फेनू घोटाला के धार
कोय रहे यहाँ राजा
बैंको के भी
बजैतें रहभों हरदम्मे बाजा
भागी जैभौं विदेश
करतें रहियो दस-बीस केस
दर्जनों भेष में
पकड़े नै पारभो फेस
चोरो के पकड़े में
अभियो पाछू छै देश
सीना तानी के
सरकारी पैसा से करभों ऐस   
हम्में छिखिहौं घोटाला बाबू
के करभो हमरा काबू। 

16 rajya.....

16 राज्य में राज्यसभा की 58 सीटों पर 23 मार्च को वोटिंग। भाजपा को 15 सीटों का फायदा व कांग्रेस को 8 सीट का नुकसान संभव। 

mahatva....

महत्व इसका नहीं है कि आप कितने अच्छे हैं। महत्व इसका है कि आप कितना अच्छा बनना चाहते हैं। 

kisi..

किसी काम में लगाए गए हमारे समय का इतना महत्व नहीं है,जितना प्रयास की गंभीरता का है। 

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

jivan....

जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी उस काम को करने में है, जिसे लोग कहते हैं कि तुम नहीं कर सकते हो। 

mehnat....

मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी है,जो भाग्य के दरवाजे खोल देती है। 

kuchh log...

कुछ लोग चाहे जितने बुजुर्ग ही जाएं, उनकी सुंदरता नहीं मिटती यह चेहरों से उतर कर दिलों में आ बसती है। 

jab lakshya....

जब लक्ष्य इतनी गहराई से चाहा जाये कि उसके लिए सब कुछ दांव पर लगाने तक की तैयारी हो तो जीत तय है। 

mukhiya...

नोटों से भरा मुखिया हो गया पोत।
पैसा बंदरबांट का है बड़का ही श्रोत।।

aapne bhi..

आपने भी जुड़िये गेलिए फेसबुक से, बढ़िया होलै। 

mukhiya pati...

मेरे गांव तिलकपुर,सुल्तानगज,भागलपुर में मनरेगा से मुखिया पति अपने जात और गोतिया का घर बालू से भर रहे हैं और ट्रेक्टर घूमा रहे थे मेरे खेत में लगे फसल मटर को रौंदकर, मेरे आदमी ने जब यह देखा तो पूरा झंझट हुआ मुखिया पति से, सुनते हैं दिनभर घर में ही बंद रहे । यह भी एक कारण हुआ डाह से  सुल्तानगंज में मेरा गाछ तोड़ने का। मुखिया पति को भ्रम है कोलगामा के मजार को जो जामामस्जिद बना रहे हैं अब मियां का वोट नहीं मिलने वाला क्योंकि समीकरण बदल गया है। जदयू और नीतीश जी को धोखा देने से भी काम नहीं चलेगा,ऊपर से जदयू और भीतर से राजद। नीतीश जी 2019 के चुनाव में कितने पानी में हैं वह तो पता चल जायगा। न तो दारु रुका न भ्रष्टाचार तो दहेज़ प्रथा क्या ख़त्म कर पाएंगे ? लेकिन राजा राम मोहन राय के समकक्ष आने की कोशिश कर रहे है अच्छी बात है।       

srijan..

सृजन घोटाला के वसूली से पैकेज का मेकअप नहीं हो सकता?

बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

desh....

देश में क्या नहीं बढ़ रहा है निवेश। 
आगे भी तो अभी बढ़ रहा है देश।। 

pm...

पीएम नफरत की राजनीति करते हैं, जुमलेबाज तो हैं ही चुटकुलेबाज हैं ये कांग्रेस का मानना है। तौ भी मोदी के नाम पर भीड़ जुटती है, तालियां बजती है इनके भाषण में। कांग्रेस का सफाया हो रहा है।  

mera kam....

मेरा काम है लिखना-पढ़ना जो चल रहा है,कार्यवाही करना मेरे हाथ में नहीं है। 

ASLI BHUMIHAR....

असली भूमिहार---जो दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर छोड़े।
नकली भूमिहार ---जो अपने कंधे पर बंदूक रखकर छोड़े। 

KHABAR...

असामाजिक तत्वों द्वारा मेरे 17 गाछ के तोड़ने तथा 10 गाछ के पत्ता झाड़ने की खबर दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान,प्रभात खबर में छपा,फेसबुक के माध्यम से लोगों ने जाना लेकिन धनबाद में बैठे मेरे चचेरे भाई अशोक कुमार शर्मा तथा तिलकपुर पंचायत के मुखिया पति विभीषण मंडल को पता नहीं हुआ । एक बार भी अफ़सोस जाहिर नहीं कर के पुख्ता सबूत दे दिया।  

PATNA.....

पटना के डीएम रहे प्रदीप कुमार की संपत्ति जब्त। 

ROTOMAK...

रोटोमैक का मालिक विक्रम कोठारी और बेटा हिरासत में।  

NIRAV MODI.....

नीरव मोदी की कंपनी के सीएफओ और मुकेश अंबानी के चचेरे भाई विपुल अंबानी सहित पांच अधिकारी गिरफ्तार।  

hamesha....

हमेशा आपकी मनोवृति ही आपकी महानता को निर्धारित करती है। 

apni....

अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शन बनाएं,अपने अतीत को नहीं। 

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

nikay...

गुजरात निकाय चुनाव में 61 % सीटों पर जीत दर्ज की। 

dil se...

दिल से भुसगोल दिमाग से तेज ,
खाने का भेज तो खाते नोनभेज। 

vichardhara....

विपक्षी मानसिकता मोदी के अच्छे कामों की तारीफ सुन ही नहीं सकता। 

baudh....

बौद्ध सर्किट में शामिल पटना,बोधगया,राजगीर और नालंदा के बीच चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, विक्रमशिला तक क्या चलेगी? धुकधुक-छुकछुक ट्रेन।  

jivan.....

जीवन की केवल वहीं तक सीमाएं हैं जिन्हें आप खुद तय करते हैं। 

agar....

अगर परिवर्तन लंबे समय तक बना रहे तो यही संस्कृति बन जाता है। 

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

chaukidar.....

मोदी को बोलते हैं अक्सर चौकीदार।
कुछ लोग अट-पट बोली के हैं फनकार।।

रविवार, 18 फ़रवरी 2018

uphar....

मुखिया
के मिललै उपहार
अंजनी के मेहनत
करी देलकै बेकार 

halahal

भाई अशोक के बुद्धि का कमाल
कैसा चला टेढ़ी-मेड़ी चाल
अंजनी का 17 गाछ हुआ हलाल


ghotala....

सत्ता के पहले सत्ता के बाद
बनाते रहे हैं  सबदिन माल
सिझाते रहे हैं हंडी में दाल।   

ti 20.....

जोहानिसबर्ग है लकी मैदान
जीतेगा ही आज हिन्दुस्तान
पहली बार बना इतना स्कोर
गेंदबाजी नहीं करेगा बोर।  

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

maich....

भारत -द.अफ्रीका के
बीच पहला टी 20 मैच आज
अभी भारत है क्रिकेट में सरताज  

tripura...

त्रिपुरा में मतदान है आज
किसके सरपर बंधेगा ताज 

har...

हर व्यक्ति में एक नया समाज रचने की क्षमता होती है। 

abhi bhi....doha

अभी भी तो सतर्क हो जाये यह सरकार।
भ्रष्ट नीरव-मेहुल से पा न सकेगा पार।।

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

aapko...

आपको वह नहीं मिलता जिसकी आपको चाहत है,वह मिलता है जिसके आप योग्य हैं। 

jis satya.....

जिस सत्य का आप प्रतिरोध करते हैं, वह आपके लिए कुरुक्षेत्र बन जाता है। 

den....

कांग्रेस की देन नीरव घोटालेबाज
सीज कर रहा है अब मोदी राज।  

gajal...

                          गजल
जोश में ही होश खोकर वो समर्पित हो गए
चोट खाकर घात से तब पूर्ण परिचित हो गए
भद्रता से जो किया करते सामाजिक काम को
समझिये वह आदमी हर तरफ वर्जित हो गए
बादलों को देखकर खुश हो गए मजदूर सब
बिन पटाये ही सभी अब खेत सिंचित हो गए
प्रेम-श्रद्धा अगर है तो देवताओं से हमें
देखकर ही समझ लो फूल अर्पित हो गए
चोट पड़ती अंजनी को अब धरा की मार से
महल पर महल नदियों में जब विषर्जित हो गए।  

patrika....

आज भागलपुर से आई है पत्रिका सुसंभाव्य,जिसमें काफी सुधार हुई है। माने एक स्टैंडर्ड पत्रिका के रूप में उभर कर आई है। मेरा भी एक गजल प्रकाशित हुई है। पत्रिका के संपादक के साथ पत्रिका परिवार को भी हार्दिक बधाई। 

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

farar.....

विजय माल्या के बाद नीरव मोदी लाखों-करोड़ों का चूना लगाकर विदेश भाग गया लेकिन इसमें ज्यादा दोष उन बैंकों का है जो लोन अदा नहीं करने के बाद भी लोन देता रहा। कांग्रेस का यह सब कोढ़ अभी धीरे-धीरे और निकलेगा। 

facebook a/c...

प्रायः देखा जाता है जो फेसबुक में सक्रिय नहीं है फिर भी ठगने के लिए कई फेसबुक अकाउंट खोल कर बैठे हुए है। फेसबुक कंपनी को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। हमने सोच लिया है वैसे लोगों को मित्रता सूचि से निकाल देने का, आपलोगों से निवेदन है वैसे लोगों को आप भी मित्रता सूचि से बेधड़क निकालें।  

kaurvi vanse..

पहले मेरे द्वारा लगाए बगीचे(आवास के पीछे सुल्तानगंज) में दो गाछ मोहागनी का मुड़ी मड़ोड़ा फिर 14 गाछ का मुड़ी मड़ोड़ा जैसे लगता है हमने किसी का कुछ बिगाड़ा हो?लेकिन हमारे दिमाग रूपी कंप्यूटर में कुछ नाम अंकित हो गया है। एक कौरवी सेना को हमारे मेहनत और विकास से जलन का यह परिणाम है। हमने स्पष्ट कुछ लोगों को शिकायत करते हुए कहा जिसने भी गाछ तोड़ा या जिसने घृणित काम करवाने की शजिस की उनलोगों को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी। 

pak ne....

पाक ने सईद के एक मदरसे और चार दवाखानों को कब्जे में लिया। 

batla...

बटला हाउस का आतंकी गिरफ्तार,दिग्गी-खुर्शीद शर्मशार। 

nirmala...

निर्मला सीतारमण के खौफ से पाक चिंतित हो गया है, भारतीय सेना के जबाबी कार्यवाही में 20 पाक सेना मारे गए। 

बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

BHARAT KE SHAHRON..

भारत के शहरों से 8 गुना बेहतर है जर्मन शहरों की हवा 

165 SE...

165 से ज्यादा लोगों की हत्या करने वाले आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। 

DHARMIK....

कहां मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत हो जायगी कहना मुश्किल ?मलयालम फिल्म ओरू अदार लव के गाने मनिकया मलराया पूवी पर आहत होकर एफ आई आर दर्ज हो गया। लेकिन आतंकवादियों के कल कारखाने पर गौरवान्वित होते हैं। 

PAK...

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच जांबाज़ शहीद मोजाहिद सुपुर्दे खाक। 

GYAN....

ज्ञान इसलिए नहीं होता कि हम अतीत की व्याख्या करते रहें, यह तो भविष्य का निर्माण करने के लिए होता है। 

aaj cm...

आज सीएम करेंगे बटेश्वर गंगा पंप नहर योजना का उद्घाटन: कहलगांव(भागलपुर)

kal...

कल देर रात तक अंग क्षेत्र के विभिन्न शिवालों में हर-हर महादेव गूंजता रहा। 

aaapka....

आपका मूल्य इससे तय नहीं होता है कि आप क्या हैं,यह इससे तय होता है आप खुद को क्या बनाने की क्षमता रखते हैं। 

aap prem....

आप प्रेम ढूढें ये अच्छी बात है,लेकिन आपको बिना खोजे सच्चा प्रेम मिल जाये तो ये सबसे अच्छा है। 

deoghar...

देवघर बाबाधाम vs परली वैजनाथ का नया विवाद सामने आ रहा है, खुराफाती लोगों को बैठे बैठे मन नहीं लगता है तो क्या करेगा ?

angika may

अंगीकामय हुए लागलै क्षेत्र, अंगिका के कमाल देखने जा। 

jit....

आखिर दक्षिण अफ्रीका से जीता सीरीज।
सभी ने बोया मिलकर जीत का वहां बीज।। 

har...

देवों के देव महादेव। 

barat..

सामने सडक के पार शिवबरातियों के लिए शर्वत का इंतजाम था लेकिन सौ ग्लास का ही इंतजाम था,मैंने दो सौ ग्लास का योगदान दिया जिसमें मुझे सिर्फ 50/-लगा। पहली बार योगदान दिए, अगले साल ज्यादा योगदान देंगे यह सोच लिया है। 

profile...

प्रोफाइल में जिनका फोटो और पता नहीं रहेगा उसको फ्रेंड बना ही नहीं सकते। चैट ज्यादा करने पर भी उसको अनफ्रेंड करने पर मुझे कोई दिक्कत नहीं है। पांच मिनट में दो को अनफ्रेंड कर दिया जबकि वे मेरा बड़ाई का पूल ही बांध रहे थे। डिलीट तो पचासों का किया। 

anna..

अब अन्ना का फट गया पन्ना,
केजरीवाल है जिनकी देन,
आकाश में उड़ता है ब्रेन। 

gachh.

सीएम ने किसानों से कहा-पेड़ काटने पर अब रोक नहीं है ; खूब लगाइये, आय बढ़ेगी। 

jhanki

अजगैवीनाथधाम से जो शिव बारात की झांकी निकली वह बहुत भव्य थी। सौ से ऊपर ट्रेक्टर और बैलगाड़ी थी जो पूरा सजा हुआ था। लाखों की तायदाद बारात में था। 

pyar...

प्यार सभी से करें,लेकिन विश्वास कुछ लोगों पर ही करना चाहिए और कभी भी किसी को नुकसान न पहुंचाएं। 

shiv.....

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें।

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

mandir....

मंदिर जो चले जाते, खाकर मुर्गा टांग।
वह तो देते रहेगा, मुर्गे जैसा बांग।।

सोमवार, 12 फ़रवरी 2018

poti...

पोती अक्षया जिसका कल जन्म दिन था। 

congres neta.....

कांग्रेस नेता कोई मछली खाकर तो कोई मुर्गा खाकर जतरा बनाकर मंदिर दर्शन कर रहे हैं कर्णाटक के चुनाव प्रचार में।  

desbhakt...

अब देशभक्तों पर नहीं चलेगा मुकदमा। पर बाबर कादरी ऐसे देशद्रोहियों पर जरुर मुकदमा चलना चाहिए जो देश के खिलाफ आग उगलता है। सेना के खिलाफ और SC के खिलाफ अंट-शंट बकता है। इनलोगों के चलते आतंकवादियों का मनोबल बढ़ता है। 

ak to..

एक तो ठंड है ऐसे ही ओहियात,
ऊपर से हो वर्षात की सौगात,
कटना मुश्किल होगा रात। 

thand...

ठंड से बच कर रहें। 

bane...

बने पहले मेहमान
हिला जिनसे ओमान
हक्का-बक्का रहा विरोधी \
की सखि राहुल?
नै सखि मोदी। 

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

dauda....

चार देशों के दौरा
शुरु भेले मोदी के
खिलाय खिलाय पकौड़ा 

nadvi...

नदवी असली मुसलमान है जिसने एक अच्छा सुझाव दिया पर नकली मुसलमान राम मंदिर को लटकाकर अपना रोजी-रोटी कायम रखना चाहते हैं । नहीं तो भूखों मरेंगे न? 

ye log...

ये लोग नार्थ कोरिया और चीन के पिट्ठू है जो हिटलर की तरह विश्वयुद्ध कराने पर आमादा है। 

kamal hasan...

इनलोगों को दुनिया से खुद अल्ला ही मिटा रहा है। भगवा को क्या मिटाएगा कमल हासन। 

aaj....

आज मेरा दो गाछ मोहागणी का अच्छा खासा बड़ा गाछ तोड़ दिया दीवाल तडपकड दो मुस्लिम लड़के ने सुल्तानगंज के बगीचे से। पहले से एक मुस्लिम व्यापारी भोला(कोलगामा का ) गांव के बगीचे का 65000 हजार रुपया नहीं दिया जबकि दसो बार डेट दिया। आतंकी सोच इनलोगों के दिल में वास करता है। बिना पैसा दिए १८-१९ के लिए बगीचा लेने के लिए रोज गोड़ पकड़ने लगा। लेकिन मैंने स्पष्ट कहा -पहले पिछला भुगतान करो तब बात करो और फिर बगीचा दूसरे को दिया उससे ज्यादा पैसे में। अगर भुगतान नहीं करता है तो चक्रबृद्धि ब्याज जोड़कर माह दो माह में रजिस्टर्ड लेटर से भेजते जाना है। एक बार पत्र दिया जा चूका है65000 रूपये का चक्रबृद्धि ब्याज जोड़कर करीब एक लाख से ऊपर का । छटपटी लगा तो दौड़कर आया मिलने लेकिन बकाया पैसा देने नहीं बगीचा लेने पर जोड़ देने लगा, गोड़थारी में बैठकर गिड़गिड़ाने लगा,गोड़ दाबने लगा लेकिन मेरे दिल में पूरा घुस गया की भोला ठग है,फ्रॉड है,खाली झूठ ही बोलता है।इतना करने के बाद भी हमको घमा नहीं सका। पहले भी दूसरों को ठगा है। इसको मेरे भाई ने कैसे बगीचा दे दिया जिसके चलते हम भी फंस गए या फंसाया गया। यही ठग कोलगामा के मस्जिद में अजान पढ़ता है।    

loktantra...

लोकतंत्र  पर था कभी,दुनिया भर को नाज।
जहाँ आज है गूँजती, दम घोटू आवाज।।  

ham kuch...

जिंदगी भर किये काम
न हुए कभी वो बदनाम
लूटकर नहीं भरे वे जेब
की सखि सियाराम?
नै सखि सत्यदेव।  

anpad..

फूलवती माता जी थी अनपढ़ औ गंवार।
पर सेनानी रही थी वह बहुत ही समझदार। 

satyadeo

न कभी वे रिक्सा चढ़े, न खाये कभी सेव।
राष्ट्रीय स्तर के गुरु थे, पिता जी सत्यदेव।।  

nari...

नारी में नारीत्व हो, श्रेष्ठ यही श्रृंगार।
ऐसी नारी के लिए, नमन हजारों बार।।

janmanas...

जनमानस के अंग में, मानस करता राज।
हिंदी के सर अंजनी, खिलता बनकर ताज।।

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

jitne bhi.....

हैं जितने भी देश में पर्व और त्योहार।
अंजनि इस त्योहार का दान-पुण्य है सार।। 

prakriti...

प्रकृति और विज्ञानं में, छिड़ा हुआ है वार।
बन जाये ना लोग सब, कहीं भूत-बैताल।।

gayab ....

गायब है इस दौड़ में तरकस, तीर-कमान।
थ्री नट, बम, बारुद का मिलता अब सामान।। 

chutkula-madhurima-1

जज- तुमने समाज के लिए कौन सा भला काम किया है ?
मुजरिम - साहब हमारे कारण ही पुलिस और अदालत में लाखों लोगों को नौकरी मिली हुई है। 

munh....

मुँह बिचकाकर बौखता, धर्म-कर्म का रोल
जिसमें कुछ ना कला का, रहता है अब मोल
दो कौड़ी का कला है
दुनिया का अब बला है  

bar bar....

बार-बार विश्वास को पहुँचाता है चोट।
दहलाता है देश को, आतंकी विस्फोट।। 

nishkriyata....

निष्क्रियता से संदेह और डर पैदा होते हैं,वहीं सक्रियता से विश्वास और साहस का सृजन होता है। 

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

pahal...

मोदी जी के पहल पर आबूधाबी में भव्य मंदिर बनने जा रहा है। 

aurton...

औरतों के मिजाज में, आया है बदलाव।
ज्यादा होगी आंच तो,रोयेगा पकवान।।

rahi...

संस्था है बगुला मंच
बनाने वाले राही
बन गए सरपंच 

gayab...

गायब हो गया त्रेता
आया कलयुग का राज
मक्खन चाभते नेता 

ang...

अंग में हैं शिवकुमार
घँसते रहते हैं कलम
बन गए उपन्यासकार 

dunia...

दुनिया की अब हर कला,होती जाती फ्लॉप।
बोलता है बकर-बकर,बढ़ चढ़कर अब पॉप।।

jalil...

कांग्रेस करै हमेशा मोदी जी क जलील।
तथ्यहीन ही राहूल करै  बरबस दलील।।

jab...

जब लक्ष्यों को पाना मुश्किल हो तो लक्ष्यों को न बदलें,बल्कि अपनी प्रयासों में बदलाव करें। 

agar....

अगर आप बार-बार शिकायत नहीं करते हैं तो आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते है। 

nadvi....

सलमान नदवी ने अब खुलकर दिया बयान।
रामलला में ही होगा मंदिर का निर्माण।।

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018

mukt bharat...

कांग्रेस मुक्त भारत का सपना गांधी जी का था न की बीजेपी का:मोदी 

pakauri.....

पकौड़ी बेचै के कोंग्रेसी के चढ़लै सूर।
होय छै त यहे बहाने बेरोजगारी दूर।।

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

AAPKI...

आपकी मनोवृति ही आपकी महानता को निर्धारित करती है। 

TISRA ONE DAY.....

तीसरा वन डे :भारत 124 रन से जीता,विराट का 34 वां शतक। बधाई 

congres aur nehru...

कांग्रेस और नेहरू ने लोकतंत्र नहीं दिया। कैबिनेट फैसले को राहुल मीडिया के सामने फाड् देते हैं। सल्तनत चली गई,पर सुल्तान जैसा व्यवहार करते हैं :प्रधानमंत्री 

gemchanger...

हम तो ऐमचेंजर हैं नेम चेंजर नहीं :मोदी 

jab aap....

जब आप जागृत अवस्था में होते हैं,तो ही सर्वश्रेष्ठ स्वप्नों का सृजन होता है। 

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

doha-3...

अब क्या होगा पाक का, जाने सब भगवान।
उसको नोंच खायेंगे, सब पोसे शैतान।। 

doha-4

जहाँ अहिंसा का मिला, घर-घर को संदेश।
देश का पश्चिमी क्षेत्र, है गुजरात प्रदेश।।

doha-2

खादी सिर्फ खादी नहीं,है यह एक विचार।
पर खादी की आड़ में, होते भ्रष्टाचार।।

doha-1....

शहरों जैसा गांव भी, लगता एक समान।
ढेला तिकरमबाज का, फेंक रहे नादान।।

JANAK CHHAND-4

अपना अपना है नसीब
अपने अपने भाग से
कोई बन गया गरीब 


JANAK CHHAND-3

एक हैं बाबा दिनेश
गजलकार हैं दमदार
दोहा भी करते पेश 

JANAK CHHAND...

पसंदीदा है खजूर
माता-पिता है तीता
मीठा है सास-ससुर 

JANAK CHHAND....

जनक छंद ----
विकृत हो गया समाज
प्रदूषण की मार से
बदरंग हो गया ताज 

dukh....

दुख भोगने से ही इंसान को सुख के मूल्य का ज्ञान होता है। 

रविवार, 4 फ़रवरी 2018

teem india....

टीम इंडिया ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में लगाई जीत की हैट्रिक। 

top....

मोदी  का किसानों के लिए टॉप फार्मूला ;T-टोमैटो, O-ओनियन, P-पोटैटो। भाजपा का कर्नाटक में सियासी पारा चढ़ना शुरु। 

yupi....

यूपी के बाद सबसे ज्यादा आईएएस देता रहा बिहार। देश के प्रशासनिक व्यवस्था को संभाल रहे 4925 आईएस में से 462 बिहार से। 

aapme....

आपमें कोई सुधार नहीं कर सकता,अगर आप खुद सुधार की आकांक्षा नहीं रखते: बर्तोल्त ब्रेख्त  

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

under 19...

अंडर -19 वर्ल्डकप--भारत छठी बार फ़ाइनल खेला और चौथी बार चैंपियन बना। 

sanbhhav......

संभव की सीख़ जानने का एक ही तरीका है, असंभव से भी आगे निकल जाना। 

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

virat....


  • छह विकेट से जिताया\
  • डरबन में पहली बार हराया 
  • खोला जीत का कपाट 
  • की सखि तेंदुलकर ?
  • नै सखि विराट। 

insan.....

इंसान अपनी नौकरी से रिटायर हो सकता है, पर अपने काम और दायितत्वों से नहीं। 

dusron ko....

दूसरों को खुश करने की कोशिश में समय बर्वाद न करें। 

agar....

अगर आप दो खरगोशों का साथ-साथ पीछा कर रहें हैं, तो आपके हाथ एक भी नहीं आएगा यह जान लें।  

jinke pas...

जिनके पास नकारात्मक ऊर्जा है उन्हें पहचानिए और उनसे दूरी बना लीजिये। 

apne....

अपने हिस्से की ख़ुशी देखें,दूसरों की ख़ुशी देखकर अपनी ख़ुशी का आनंद लेने से मत चुकें। 

bahadur mishra....

कई कई भाषा के विद्वान्
प्राध्यापक छै हूनी महान
सुनै ले भाषण सब रहै आतुर
की सखि मधुसूदन?
नै सखि बहादूर। 

sabhbhe...

सभ्भे भाय-बंधु, अंगिका प्रेमी आरो साहित्यकार मित्र के हमरो तरफ से दिल से साधूवाद-धन्यवाद।