सोमवार, 30 अप्रैल 2018

kya dekha..

अच्छे अच्छे लोगों ने क्या देखा है लालू और राहुल में खुलकर बड़ाई करते हैं,खैर सबका अपना अपना स्वार्थ होता है। 

mazdoore sen....

अंगिका--
घुसबे होथों दिलो में सबके ही विश्वास। 
मजदूरे सें होय छै हर देश के विकास।। 

mazdoor divas.........

अंगिका--
मजदूर बिना हर काम छै ऐंठा बेकार। 
राजा-महाराजा हुए या कोनो सरकार।।

pure jila me...

सत्यदेव शर्मा द्वारा गांव तिलकपुर में बनाये गर्ल्स ट्रेनिंग स्कूल से हजारों लड़कियां ट्रेनिंग पास करके शिक्षिका बनीं अब रिटायर होकर पेंशन उठा रही है।अब यह स्कूल उठकर भागलपुर चला गया।  

rahul....

टीवी में अक्सर बोला जाता-
राहुल ने मोदी पर निशाना साधा
साधते- साधते कांग्रेस हुई आधा। 

scool kholna...

स्कूल खोलने का मकसद कमाना रह गया है,नाम से ज्यादा लोग बदनामहोते हैं।  

asal me yah foto....

असल में यह पिता जी सत्यदेव शर्मा का फोटो मेरे पास था ही नहीं परसो भाभी का बरखी था भाय अशोक ने पूर्वजों का फोटो चित्रशाला से बनवाकर सबको आँगन में लगाया था,देखकर प्रेरणा मिली कुछ करने का। 

1964 me...

1964 में राष्ट्रपति डॉo सर्वपल्ली राधा कृष्णन से राष्ट्रप
ति पुरस्कार प्राप्त करते हुए सत्यदेव शर्मा। 

mere pita satyadev....

भारत सरकार द्वारा एक मोटी पुस्तक छपी है जिसका नाम है "National award those received it."इसमें तीन जगहों पर इनका जिक्र है। १)बिहार के लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षकों का जिक्र है उसमें सत्यदेव शर्मा का जिक्र किया गया है। २) राष्ट्रीय शिक्षकों का जिक्र है उसमें भी इनका नाम है। ३)फोटो के साथ इनके व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन है। 

रविवार, 29 अप्रैल 2018

pita ji satyadev......

पिता जी का काबिलीयत और डिग्री(आईए, पटना कॉलेज पटना) देखकर अंग्रेजी हुकूमत ने इन्हें डायरेक्ट दारोगा बना दिया लेकिन ज्यादा धड़-पकड़ के कारण इन्होंने त्यागपत्र दे दिया और स्कूल खोलकर शुरू से अंत तक प्रधानाध्यापक पद से अवकाश ग्रहण किए। 

pita ji...

पिता जी के बारे में की तिलकपुर जीरो माइल पर स्टैचू बैठाने के लिए नीतीश कुमार,नरेंद्र मोदी,नितिन गडकरी को भेज दिए अपना मन्तब्य। अमित शाह,राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजना बांकी है। 

ErAnjaniSharmaAnjani's Blog: pita ji satyadev sharma.......

ErAnjaniSharmaAnjani's Blog: pita ji satyadev sharma.......: मेरे पिताजी स्वर्गीय सत्यदेव शर्मा गांव के हूर,नूर और जनक थे। गांव में मिडिल स्कूल,उच्च विद्यालय और गर्ल्स ट्रेनिंग स्कूल बनवाये। गांव और...

pita ji satyadev sharma.......

मेरे पिताजी स्वर्गीय सत्यदेव शर्मा गांव के हूर,नूर और जनक थे। गांव में मिडिल स्कूल,उच्च विद्यालय और गर्ल्स ट्रेनिंग स्कूल बनवाये। गांव और समाज के लिए बहुत कुछ किये। बिहार के पहले राष्ट्रपति पुरष्कृत प्रधानाध्यापक थे मिडिल स्कूल के। राष्ट्रीय स्तर के शिक्षकों में इनकी गिनती थी। अब सुल्तानगंज में पुल बन रहा है गंगा पर जिसका जीरो माइल मेरे ही गांव तिलकपुर में ही बनेगा,गोलम्बर भी बनेगा। हम चाहते हैं इनका स्टैचू गोलंबर में स्थापित हो एक प्रेरणा श्रोत के रूप में। इसके लिए सरकार को पत्र भी लिखा जायगा अलग से लेकिन मित्रों से भी निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा समर्थन के लिए लाइक करें और विचार व्यक्त करें ताकि सरकार पर दबाब बनाया जा सके। 

dadi...............

ये मेरी दादी थी परोरा,पूर्णिया की। नाम भी याद है-द्रोपदी देवी। जब अंतिम सांसे गिन रही तो पता चला तो हम रात 12 बजे भागलपुर से चल दिए थे तिलकपुर के लिए।उस समय रास्ता  भी सुनसान रहता था। मेरे आने के बाद दादी मरी थी। 

शनिवार, 28 अप्रैल 2018

bhabhi usha....

भाभी उषा देवी का कल बरखी था जिसमें कल तिलकपुर आये थे। गोतिया के साथ गांव के लोगों ने भी भोज में अपनी भागीदारी दी। आज फिर पूजा है तो पुनः सुलतानगंज से तिलकपुर आ गए। मित्रों से मिलना-जुलना अच्छा लगा। भाभी के आत्मा को शांति मिले ईश्वर से यही कामना और प्रार्थना है।  

शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

kaarn upanyas....

फेरु कर्ण जिंदा होय रहलो छै कम बात नै छै। हमरो सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जीवन होतै यहे कामना के साथ पत्रिका के आगमन के इंतजार छै। अमरेंद्र जी के बहुत बधाई। 

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

eng shailendra...

ये हैं ईo शैलेन्द्र जिन्होंने भागलपुर शहर में बिल्डर के रूप में बड़े बड़े भवनों का टीला(जिसमें अपार्टमेंट और होटलें भी हैं) खड़ा करके एक इतिहास रचा है। बिहपुर से विधायक बनकर जमकर काम किये लेकिन दूसरी बार लोगों ने भूलवश इनको विधायक बनने का मौका नहीं दिया जिसका मलाल तो जरूर होगा उस क्षेत्र में। काम करने वाला कभी हारता नहीं है,हार कर भी उसी तरह लोगों के काम में तल्लीन हैं। अंगिका के भी ये बहुत बड़े हितैषी हैं।    

bachche mar gaye.............

इन बच्चों ने क्या किया था जो अपराध।
बचा न पाया भगवान ने जिसे भी एक आध। 

बुधवार, 25 अप्रैल 2018

punya tithi...

राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर विवि शिक्षकों ने की खानापूरी इसको अखवार ने भी माना।   

dirghayu...

दीर्घायु होने का नहीं बल्कि जीवन की गुणवत्ता का महत्व ज्यादा होता है। 

mitrata....

मित्रता कभी भी अवसर नहीं अपितु हमेशा एक मधुर उत्तरदायित्व होती है। 

aajadi ke bad....

आजादी के बाद भी बिहार के साथ होता रहा भेदभाव,पिछड़ापन दूर करने के लिए मिले मदद:नीतीश 

agar ishvar ke....

बात तो आसाराम बापू ने सौ टके की थी लेकिन अपनी बातों से ख़ुद वे भटक गए -'अगर ईश्वर के सिवाय कहीं और मन लगाया तो अंत में रोना ही पड़ेगा। '  

samuhik photo...........

सामुहिक फोटो या ग्रुप फोटो ऐतिहासिक होता है। अन्य सरकारी कामों में उसका उपयोग ही नहीं है। 

yadgari me....

आदमी का स्तर इतना गिर गया है कि अपने काम के लिए किसी भी स्तर तक जा सकता है। समाज भी वैसे लोगों को पहचानने में भ्रमित हो जाता है। 

t..ag

बिना पूछे कोई किसी में टैग करने की परंपरा अभी लोगों की नहीं गई है। यह एक अच्छे आदमी का लक्षण नहीं है। 
करने वाला पाप।
कितना भी करे अलाप।
करेगा ही बाप रे बाप। 

sabka manta hai...

अदना साहित्यकारों का जयंती या पुण्य तिथि मनाई जाती है तो दिनकर में ऐसा भ्रम क्यों ?दिनकर बहुत बड़ी चीज थे। किसी के छोटा कहने या बनाने से छोटा नहीं हो जायगा।  

dharm ke aad me....

धर्म के आड़ में अधर्म का खेल। 

aage badte...........

आगे बढ़ते हुए किसी भी स्तर पर पहुंच जाएं लेकिन बेहतर होने के मौके कमी नहीं होते। 

dunia me.....

दुनिया में कुछ भी पूरी तरह गलत नहीं होता। रुकी हुई घड़ी भी दो बार सही समय बताती है। 

aasaram...

आसाराम होलै दोषी करार
गलत काम करि
नै हुवे पाड़लै कानून के पार। 

मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

dinkar....

दिनकर कुलपति ही नहीं थे राष्ट्रकवि भी थे,उनके उपर राजनीति करने के बजाय उनको सच्ची श्रद्धांजलि मिलनी चाहिए। 

सोमवार, 23 अप्रैल 2018

mahatva iska....

महत्व इसका नहीं है कि आप बच्चों के लिए क्या छोड़कर जाते हैं,महत्व तो इसका है कि आप उन्हें कैसा बनाकर जाते हैं। 

MITRO KO...

NIT Warangal के मित्र भले ही ऊँचे ऊँचे पदों से रिटायर किये है लेकिन मैं जब तीन परिचय देता हूँ ज्यादा नहीं तो हर परिचय में उनके मुंह से -वाह वाह निकलता है। पहला परिचय देता हूँ -1)केंद्रीय कक्ष लोकसभा में 2002 में हिंदी दिवस पर कविता पाठ। 2)मेरा उपन्यास 'बाबा बिसू राउत ' भारत के प्रायः सभी पुस्तकालय में उपलब्ध है। 3)देश के प्रायः सभी शहरों में मेरी रचना छपी है। हमने तो वारंगल मीट सुल्तानगंज में करने का न्योता भी दे दिया। और यह होगा कभी न कभी। दस-बीस हजार गलेगा तो गलेगा।  

mitra warangal ka....

हम तो ऊँचा पद और ऊँची सैलरी नहीं पा सके नौकरी में लेकिन कुछ NIT Warangal के मित्रों का जो पता चला वे सभी ऊँचे पदों से रिटायर हुए। कल शाम में श्री आर डी सिंह(मैकेनिकल ) का फोन आया और घंटों बात हुई। ये रांची में रहते हैं और Asst.Directo.water resource department,Govt.of jharkhand से रिटायर हुए हैं। इनकी बेटी वाशिंगटन विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं। इन्होंने महेश कुमार अग्रवाल(इलेक्ट्रिकल ) का फोन नंबर दिया जिससे आज सवेरे बात हुई। ये जयपुर में रहते हैं और राजस्थान बिजली बोर्ड में डाइरेक्टर के पद से रिटायर हुए है। अग्रवाल इतना खुश हुआ हमसे बात करके कि उसका बयां करना वश की बात नहीं। दसो बार जयपुर आने का आमंत्रण दिया। इन्होंने तो मेरे साथ प्रोजेक्ट भी किया था। आर डी सिंह ने बिसो मित्रों का फोन दिया धीरे धीरे मित्रों से बात हो रही है। वारंगल मीट में सबका फोन मिला था आर डी सिंह को ,उसमें हमको भी निमंत्रण था लेकिन हम नहीं गए थे। 

mahabhiyog.....

क़ानूनी सलाह के बाद वेंकैया नायडू ने महाभियोग को ठुकराया। 

रविवार, 22 अप्रैल 2018

-वीर कुंवर सिंह -
बिहार के लाल,
जिन्होंने किया
अंग्रेजों का बुरा हाल।
शत शत नमन 

marder...

आसान नहीं रहा है मर्डर
करके हो जाना फरार
अमरजीत कांड ने फिर
से अंग को किया शर्मशार 

prithvi divas.....

कल व्यस्तता के कारण पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी को जन्म दिन की बधाई देना तो भूल ही गया सो आज दिल से दे रहा हूँ । नार्थ कोरिया के तानाशाह कीम जॉन को भी बधाई देना चाहता हूं जिसने अपने सभी परमाणु संयंत्र पर ताला लगा दिया जिससे तृतीय विश्व युद्ध का खतरा टल गया। 

mantra...

मंत्र या प्रार्थना सफलता से नहीं,सफलता जागरूकता,ऊर्जा और बुद्धि के बल से मिलती है। 

fir ak bar..

फिर एक बार राजनीति की बू आ रही है मेरे घर से तिलकपुर में। एक बार तो मेरा राशनकार्ड कटवाया जो बड़ी मेहनत से बनवाये थे जिसका नतीजा हुआ बाढ़ पीड़ित का पैसा लेने से वंचित रह गए जबकि मेरे घर में चार लोगों को मिला। अब मेरे घर के भीतर नाली का नापी हुआ बिना कोई सुचना के। नाली तो पूर्ववत बहता ही था जिसको बंद कर दिया गया उसी नाली में सरकारी चिप्पी लगाया गया फिर 10 फीट की दूरी पर वार्ड की ओर से दूसरा नाली बना उपमुखिया के दीवाल से सटे। दोनों सरकारी नाली पर्सनल हो गया मेरा पानी उसमे नहीं बहेगा जो महज कुछ फीट पर है। अब जो नाली घर के अंदर बनाने का प्लान है जिसकी नापी में इंजीनियर भी गया था इसकी खामियां मैं बताना चाहता हूँ --1)मेरा घर का निकास बंद होगा 2)गुहाल का मुंह अवरुद्ध होगा 3 )सेप्टिक के ऊपर से नाली जायगा 4 )जमीन के बीच डायगॉनली जाने से जमीन अनुपयोगी हो जायगा 5 )नाली लम्बा होगा 6 )फिर भी पानी नहीं बहेगा क्योंकि नाली नीचे से ऊपर जायेगा। क्या यही मनरेगा है और यही चाहता है उपमुखिया ?फेसबूक के माध्यम से सूचित कर रहा हूँ क्योंकि संबंधित लोग मेरा फेसबूक फ्रेंड हैं। 

शनिवार, 21 अप्रैल 2018

ghotalebaj....

घोटालेबाज अरबों लूट लेते है फिर चोर की तरह फरार हो जाते है,फिर कहते हैं कुछ इसी का युग है तो धून देता है। 

logon par shasan....

लोगों पर शासन दिमाग से किया जाता है,शतरंज के खेल में दिल का इस्तेमाल नहीं होता।:निकोलस कैमफोर्ट 

vah din sahi.....

वह दिन सही अर्थों में व्यर्थ होता है, जिस दिन आप मुस्कराते नहीं : कैमफोर्ट 

bhasha me bhasha....

भाषा में भाषा छै
लोहा नै कासा छै
छिकै अंग के टिका
की सखि मैथिली?
नै सखि अंगिका। 

kuchh din...

कुछ दिन ते रहतै जरूर मोदीजी के भाव।
व्यर्थ ही दे रहलो छै अब विपक्षी सब ताव।। 

jor te...

जोरो ते लगावै छै कांग्रेसी भरपूर।
तार सें गिरै छै फेरु अटकै छै उ खजूर।। 

majmun

अंग में कवि गोष्ठी के यहे छिकै मजमून।
प्रायः अंगिके से ही होय छै ते सगून।। 

kal ak...

कल हमको जाना था देवघर जनेऊ के कार्यक्रम में लेकिन गाड़ी नहीं आई तो निराश हुए लेकिन तभी गंगा में नाव पर कविगोष्ठी का आमंत्रण मिला। अच्छा ही हुआ देवघर चले जाते तो गोष्ठी मीस कर जाते। 

rap ka kanun...

रेप के नया कानून के यहे छिकै जीस्ट।
झूलते जल्दिये फांसी पे सभ्भे रेपिस्ट।।  

ravis...

पक्का मोदी विरोधी, झूठ-सच समाचार गढ़ने में माहिर। पैसा खाकर मोटा गया है।दस-बीस साल मोदी रह जाय तो ऐसे लोगों को हर्टअटैक हो जायगा।  

p-po-nati.....

पोता-नतनी-पोती 

nehru...

इनके समय में बहुत बड़ा भूभाग चीन और पाक ने हथिया लिया, कश्मीर भी मोदी के चलते बचा है। 

je neta...

जे नेता नै करे पाड़लै जिंदगीभर ऊ कवि सब करी देतै, कहिने नेता के खाली राजनीति सूझै छै। जागरूकता के झलक कल्ले दिखाई पड़ी गेलै नाव पर,कोय नै चाय पीवी के आरो नाश्ता करी के ग्लास आरो प्लेट गंगाजी में फेकलकै सब कार्टून में रखलकै। ये में मनीष के भरपूर सहयोग रहलै।  

jo neta..

जो नेता लोग नहीं कर सके वह कविलोग करके दिखांएंगे। 

nav par kavigoshthi.....

गंगा के बीच धार में कविगोष्ठी का प्रयोग बहुत सफल रहा। स्वच्छ गंगा,निर्मल गंगा,पवित्र गंगा का संदेश कवियों द्वारा काफी सफल ही नहीं रहा बल्कि गंगा के किनारे खड़े लोगों ने भी कविता का रसास्वादन किया और तो और गंगा मां भी खुश

होकर पालकी की तरह नाव को झूलाने लगी। ऐसा कार्यक्रम अब नियमित होगा।  

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

jahaj ghat...

सूचना मिली है अभी अभी कि जहाज घाट से नाव पर सवार होकर गंगा की धारा में  एक कवि गोष्ठी है। गंगा स्वच्छ रहे,यह भी एकजागरूकता अभियान है कविता के माध्यम से। 

गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

irak....

इराक में आईएस से संबंध रखने पर 18 महिलाओं समेत 300 से अधिक लोगों को मौत की सजा। 

loya...

जज लोया
में जो कुछ बोया
अपनी प्रतिष्ठा खोया 

aapradhik kase...

यह जानते हुए भी 1,580 विधायकों,सांसदों पर आपराधिक केस है तो सरकार कार्यवाही क्यों नहीं करती ?

har manna...

हार मानना दुनिया में आसान काम है,ताकत तो तब है जब आप मुश्किल हालात में भी जूझते रहें। 

aapko...

आपको प्रशिक्षण के हर क्षण से नफरत हो सकती है,लेकिन अभी कष्ट उठाएंगे तो पूरा जीवन विजेता की तरह बीतेगा। 

jindagi kitni.....

जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न लगे,आपके पास कुछ न कुछ करने और कामयाब होने की गुंजाइश हमेशा रहती है। 

savarnon ka vot.....

आखिर सवर्णों का वोट किसे,मोदी के सिवा है कौन ? मारेंगे तो मोदी ही सवर्णों को जिला सकते हैं। 

loya judge

कांग्रेस की शरारती चाल ने न्यायालय को बदनाम करने की शाजिस की ।अमित शाह बरी। याचिका पर अब कोई सुनवाई नहीं। कांग्रेस खेमा मायूस, कर्णाटक में वोट खिसकने का डर। 

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

kahin bhi...

कहीं भी किसी कार्यक्रम में श्रद्धा और प्रेम से बुलाया जाता है तो उसका कुछ अलग आनंद है। 

aap me...

आप में कितनी भी योग्यता क्यों न हो,एकाग्रचित होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं। 

chor ka...

चोरी का पैसा चोर को नहीं धारता है तो दूसरों को कैसे धारेगा ?

hamesa....

हमेशा अपना चेहरा रोशनी की ओर रखें,इससे छाया आपके पीछे ही रहेगी। 

vasna...

मानव समाज का एक विकृत रूप है वासना। जिसमें श्रद्धा और प्रेम का वास नहीं है। 

मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

tik payenge....

जो खुद कहीं नहीं टिक पा रहा मोदी के सामने वह ऐसे ही हवा देता है। 

kshan kshan...

क्षण क्षण होता तोड़ फोड़
बस वोट लेने की है होड़
जात पात फैला कर नेता
पैदा किया देश में सड़न
अब बंद करो आरक्षण

सोमवार, 16 अप्रैल 2018

parsuram....

अक्षय तृतीया बुधवार को भगवान परशुराम जो हमारे पूर्वज थे की जयंती है।  

payjama...

मोदी के आते ही पायजामे का डोरी गायब होने लगा था कांग्रेस का अब पायजामा गिरने वाला है। 

mafi...

माफ़ी मांगने के लिए भी कलेजा चाहिए, जो कांग्रेस में नहीं है। 

bhagva....

भगवा आतंकवाद कांग्रेस की साजिस थी और भी साजिस का पर्दाफास होगा भविष्य में। 

khadyantra

कोंग्रेसी खड़यंत्र का पर्दाफास, मक्का मस्जिद ब्लास्ट में पांचों बरी। 

pasvan...

अब पासवान का दलित से महादलित में प्रमोशन हो गया,बधाई। 

kashmiir me....

कश्मीर में जब हिन्दू बहू-बेटियों को कांग्रेस राज में बेइज्जत किया जा रहा था तो मोमबत्ती जुलूस कहां था,क्या मोमबत्ती नहीं मिलती थी ?

tritiya vishva yudh.....

तृतीय विश्वयुद्ध का एलान। 

रविवार, 15 अप्रैल 2018

kam hi log...

कम ही लोग हैं जो पैसों से अधिक महत्व सम्मान को देते हैं :क्रिस्पस 

dimag...

दिमाग काम करता है,शरीर शासन करता है :क्रिस्पस 

ladai shuru...

लड़ाई शुरू करना बहुत आसान है ,मुश्किल है इसे ख़त्म करना:क्रिस्पस 

na kisi mantra....

ना किसी मंत्र से,ना ही महिलाओं की प्रार्थना से। सफलता मिलती है जागरुकता,ऊर्जा और बुद्धि के बल पर:क्रिस्पस 

dhup me....

धूप में तपे जूनून की परछाई है प्रसिद्धि:क्रिस्पस 

galat tarike.....

गलत तरीके अपनाकर सफल होने से कहीं बेहतर है सही तरीके के साथ काम करके असफल होना :क्रिस्पस 

mera mitra...

मेरा एक मित्र टी वी प्रभाकर भी IIT कानपुर में इलेक्ट्रिकल विभाग में HOD है। 

akta...

एकता छोटे समुदाय को भी बड़ा बना देती है,एकता की कमी महान समुदाय को भी तोड़ देती है। 

pravdhan.....

आरक्षण का प्रावधान किया गया था दलितों को उठाने के लिए पर जो दलित उठ गया तो फिर उसके लिए आरक्षण क्यों ?

aarakshan ki khmiyoy....

आरक्षण की खामियों को देखकर भी हर पार्टी आरक्षण का रट लगा रही  है तोते की तरह। 

jain saheb...

बोली में मिठास
नजर आता था
जिसमें हास-परिहास
बहुत नेक था विचार
छोटे-बड़े से करते थे
एक जैसा व्यवहार
अंग के लाल
जिनको था अंग से प्यार

surendra jain...

दुखद समाचार प्राप्ति के उपरान्त एक सामाजिक महान पुरुष को हार्दिक नमन।  

शनिवार, 14 अप्रैल 2018

cwg game...

आज तो CWG में गोल्ड का वर्षात होने लगा,कल भी ऐसी ही उम्मीद है। देश आगे बढ़ रहा है, मानना पड़ेगा। 

pm ke...

पीम ने हस्तक्षेप किया और उन्नांव और कठुआ का रेप्टिस्ट तारा गिनने लगा। आज तक किसी पीम को ऐसे मामले में हस्तक्षेप करते नहीं सुना है। 

sabse bada...

सबसे बड़ा अपराध अपनी संभावनाओं का विकास न करना है। आप जब भी बेहतर करते हैं,तो पूरी दुनिया की  मदद करते हैं। 

ambedkar jayanti....

जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते,कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेमानी है।  

bisu....

आज से बाबा बिसु राउत के पिण्डा पचरासी में गौ पालक तीन दिनों तक दूध चढ़ाएंगे। इसी पर मेरा उपन्यास है। 

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

congres connection....

कठुआ कांड में आरोपियों को बचाने में कांग्रेस कनेक्शन का खुलासा हुआ तो पार्टी क्या कार्यवाही कर रही उसके खिलाफ,अमित साह ने कर दिया।  

pinjre me...

अम्बेडकर की मूर्ति अब पिंजरे में कैद हो गई। 

amit shah...

कठुआ कांड के आरोपियों के पक्ष में प्रदर्शन करने के लिए अमित शाह ने दो मंत्रियों को बर्खास्त किया।  

kathua kand..

कठुआ कांड में रेप्टिस्ट के साथ उसको बचाने वाले पर भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

shreyasi singh

बहुत बहुत बधाई अंग की बेटी को। 

jyoti ba fule....

ज्योति बा फूले सम्मान हमको दलित साहित्य अकेडेमी से मिला था तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में,कल उनकी जयंती थी, तो कल के बदले आज ही उनको नमन कर लेते हैं। 

dongi...

ढोंगी उपवास कर जब जनता को भरमाने का काम किया जा सकता है तो सही और शुद्ध मन से उपवास कर जनता को समझाने का काम क्यों नहीं हो सकता है,जो बीजेपी ने किया।  

congres me..........

कांग्रेस में दो पीम मेरिट वाले थे और मेरिट से बने थे लाल बहादुर शास्त्री और पी वी नरसिंम्हा राव , बांकी वंशवाद का सहारा लेकर थोपे गए थे। 

janshatabdi...

जुलाई से चलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस भागलपुर से जो पटना साढ़े चार घंटे में पहुँच जायगी। 

mobile dharak...

2014 में 1.57 करोड़ मोबाइलधारक थे,जो 2020 तक 2.87 करोड़ हो जायेंगे। 

jivan vah.....

जीवन वह नहीं है जिसकी आप चाहत रखते हैं,अपितु यह तो वैसा बन जाता है,जैसा आप इसे बनाते हैं। 

s hreyasi gold medalist

हमलोगों के पूर्व सांसद पुतूल देवी की पुत्री जिनके पिता दिग्विजय सिंह मंत्री भी रह चुके हैं ने CWG गेम में गोल्ड जीतकर देश का ही नहीं बिहार और अंग का भी मान बढ़ाया है। श्रेयसी सिंह कभी कभी मां के साथ प्रचार में मेरे गांव तिलकपुर भी कई बार आई है। 

बुधवार, 11 अप्रैल 2018

desh ka pm....

बाधा को पार करके कर रहे हैं विकास।
कोई ना जानता है कब लेते अवकास।। 

rame ji ram.....

रामे जी राम
बोलिये सुबहो शाम
विरोधियों पर लगाम
आतंकियों का तमाम
मोदी को सलाम 

hamari vishalta..

हमारी विशालता कभी भी न गिरने में नहीं,बल्कि हर बार गिरने पर फिर उठने में निहित होती है। 

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

unchai ki aur....

ऊंचाई की और बढ़ें तो कभी भी साथियों की उपेक्षा न करें,नीचे की ओर आते समय यही साथी आपकी मदद करेंगे। 

modi ke raj me...

मोदी के राज में हर तरफ देश तरक्की कर रहा है ,खेल में भी। 

ang ki beti...

अंग की बेटी ने दिलाया गोल्ड,बहुत बधाई। 

सोमवार, 9 अप्रैल 2018

aaipial..

आईपीएल में बॉल के बजाय पैसा उड़ता है। 

koi bhi pichhe..

कोई भी पीछे जाकर नई शुरुवात नहीं कर सकता,पर हम सभी नई शुरुवात कर बेहतर अंत कर सकते हैं। 

pul aur divar....

पुल और दीवार बनाने में ईंट,गारे का प्रयोग होता है,एक से लोग जुड़ते हैं,वहीं दूसरे से अलग होते हैं। 

fayda...

कोई भी सरकारी विभाग आरक्षण के कारण फायदे में नहीं चलता है,तो इसका मेकअप कहाँ से होता है ?सवर्ण और ओबीसी का पेट काटकर।

rahul sankrityanan...

जयंती पर नमन हजारों बार। 

nak tak...

नाक तक पहले ठूस लिया छोला-भटोरा
करेगा उपवास लेकर वोट का कटोरा 

upvas.....

कांग्रेस का उपवास :सप्ताह भर भूखा रहेगा तौ भी नहीं अखरेगा, लेकिन जनता को उल्लू बनाएगा न ?जूस पर भी रोक कौन लगाएगा?

kal ...

आरक्षण के खिलाफ कल भारत बंद में हम दूकान नहीं खोलेंगे। दूसरा क्या करेगा उससे कुछ लेना देना नहीं है। 

bakaya vetan...

बकाया वेतन जो बना है उसमें 5th pay,6th pay,7th pay commission नहीं जुटा है, बीच बीच में हुए डीए बढ़ोतरी नहीं जुटा है। खासकर मेरा तो दो दो time bond promotion और अभियंता का स्केल भी बकया रह गया।   

+1o gold...

भारत ने अबतक 10 गोल्ड लेकर बैडमिंटन और टेबलटेनिस में बादशाहत भी छीन ली दूसरे से। तिरंगे का मान,शान बढ़ाया बधाई। 

रविवार, 8 अप्रैल 2018

manu bhakar..

कॉमनवेल्थ में सबसे कम उम्र (16 साल)में मेडल जीतने वाली भारतीय बनीं झज्जर,हरियाणा की मनु भाकर। 

koi kam....

कोई काम कितना ही कठिन क्यों न हो, जिद और दृढ़ विश्वास से जरूर पूरा किया जा सकता है। 

89 sal pahle...

89 साल पहले आज के ही दिन भगत सिंह ने असेंबली में फेंका था बम। 

bharat, raksaul...

भारत,रक्सौल से काठमांडू तक रेल लाइन बनाएगा,2 साल में शुरू होगा काम। 

bihar ki...

बिहार की धार्मिक राजधानी है भागलपुर :शाहनवाज हुसैन 

kal ham..

कल हम कोई टीवी(समाचार ) नहीं देखे क्योंकि तोते की तरह सभी चैनल सलमान सलमान का रट लगा रहा था। 

aaj bharat..

आज भारत के लिए शुभ रहा ,3 गोल्ड की बढ़ोतरी हुई यानि 7 गोल्ड हो गए भारत की झोली में। 

agar aap...

अगर आप दुनिया से अपने लिए सर्वश्रेष्ठ पाना चाहते हैं तो आपको दुनिया को सर्वश्रेष्ठ देना भी होगा। 

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

hamare mill..

हमारे मील बिहार स्पन सिल्क मील में सुनते हैं चहलकदमी बढ़ गईं है, SC ने बकाये वेतन के भुगतान लिए आदेश पारित कर दिया है। 

modi ki bad....

मोदी की बाढ़ में एक पेड़ पर सांप,कुत्ते,बिल्ली और नेवला सब चढ़ गए हैं :शाह 

do shunya...

भारत अब दो शुन्य से आगे पाक से। आतंकियों का भी खेल शुरू हो तो पाक मेडलों का अंबार लगा देगा। 

hoki...

भारत-पाक हॉकी ===एक गोल से आगे भारत। 

salman...

अब जाने भगवान
जज का हो गया तबादला
क्या होगा सालमन ?

shivkumar patni manju....

हमलोगों के साथ घर के सदस्यों जैसा व्यवहार करती थी भाभी,चाय और नाश्ता भी कराती थी बड़े ही प्रेम भाव से,नमन। 

sanjita....

संजीता चानू कॉमनवेल्थ की 2 कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनी, बधाई। 

kaledhan.....

कालेधन को सफ़ेद करने में ईडी ने दो कंपनियों के 3.71 करोड़ रु0 किये जब्त। 

aaj...

आज के परिणाम अतीत के कर्मों से तय होते हैं। अपने भविष्य को बदल पाने के लिए आज के फैसलों को बदलें। 

safalta....

सफलता,असफलता की संभावनाओंके आकलन में समय नष्ट न करें। लक्ष्य निर्धारित करें और कार्य आरंभ करें।  

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

jo sabhya nahi....

जो सभ्य नहीं हैं,उनके साथ भी सभ्य बने रहें। किसी के ओछेपन के चलते अपना चरित्र निचे करने को कोई औचित्य नहीं। 

aapko vah nahi....

आपको वह नहीं मिलता, जो आप चाहते हैं। आप जिसके योग्य हैं,वही मिलेगा,यही विधान है। 

afridi...

अफरीदी ने कश्मीर में मारे गए 12 आतंकियों के पक्ष में ट्वीट किया तो तेंदुलकर,विराट,गंभीर,रैना ने भी देश का पक्ष लेकर करारा जबाब दिया। 

salman...

हिरण शिकार मामले में सलमान को 5 साल की सजा ,बांकी सभी बरी। 

vah vyakti....

वह व्यक्ति जिसे खुद पर भरोसा होता है, वही आख़िरकार दूसरों का भी भरोसा जीतने में कामयाब रहता है। 

aap safalta...

आप सफलता से कहीं ज्यादा असफलता से सीखते हैं। असफलता से आपका चरित्र भी बनता है। 

बुधवार, 4 अप्रैल 2018

kaha jata hai...

कहा जाता है भारत संतों का देश है, तो 5 संतों को शिवराज जी ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। गलत क्या है ?

ilag...

आरक्षित डॉक्टरों से भी राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल, मुख्यमंत्री और तमाम जजों का ईलाज होना चाहिए। 

ham agar.....

हम अगर किसी चीज की कल्पना कर सकते हैं तो उसे साकार भी कर सकते हैं। 

un......

UN के लिस्ट में 139 पाक आतंकी का नाम साथ ही हाफीज के भी पार्टी को आतंकी घोषित किया। 

aatmvishvas....

आत्मविश्वास हमेशा सही होने से नहीं आता,बल्कि गलत होने का डर न होने से आता है। 

ulta...

sc/st एक्ट के तहत निर्दोष लोग जो जेल चले गए इसपर उल्टा केस होना चाहिए या नहीं ?

मंगलवार, 3 अप्रैल 2018

iske liye...

भारत बंद एक अफवाह की उपज थी जिसको दलित के नाम पर हौवा खड़ा किया था,लेकिन बात का बतंगड़ बना दिया गया। लेकिन फिर भी रिजल्ट जीरो ही रहा। लेकिन बिरनी के खोते में हाथ डाला जा चूका है आरक्षण के ऊपर खतरे का बादल छाने लगा है। अब क्षति पूर्ति का आकलन होना चाहिए और इसकी भरपाई। सरकार को बड़ा खजाना बनाकर तैयार रखना चाहिए।  

सोमवार, 2 अप्रैल 2018

dalit sangathan....

कल भारत बंद के दौरान मरने वालों की संख्या 8 थी आज अखवार के अनुसार 14 हो गई कल और बढ़ेगा ही।  

jab...

26 मामलों में आरोपी मुखिया की 10 करोड़ की संपत्ति वहीं पूर्व कार्यपालक अभियंता की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई। 

act...

एससी-एसटी एक्ट पर हर दल नफा और नुकसान का लगा रहा हिसाब पर जिन दलों के मिलीभगत के कारण बंद के दौरान देश को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा उसी को नुकसान होगा न। 

kabhi bhi....

अरबों-खरबों देश का नुकशान करने वाले विपक्ष को अगर लगता है कि वे मजबूत हो जायेंगे तो उनका भ्रम है। 

dhire dhire...

धीरे-धीरे लोगों की समझ में आ रहा है कि भारत बंद विपक्षी पार्टियों का ज्यादा और दलितों का कम था। क्योंकि पंजाब में ३२%दलितों की आबादी होने के बावजूद हो हंगामा कम हुआ। 

beparda.....

यह तो तय है कि आरक्षण की खामियों को भारत बंद ने बेपरदा कर दिया। 

aag me ghee ....

कुछ लोग अभी भी भारत बंद पर दलितों के कुकृत को महिमामंडित कर रहे हैं और करनी सेना पर दोष मढ़ रहे हैं। माने आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। आख़िर सब कुकांड तो दलितों के नाम पर हुआ न?पूरा भारत अस्तव्यस्त हो गया। लगता है दलितों को उसकाने में विपक्ष का वोटबैंक और खिसक जायगा। 

kahne ka..

कहने का दलित है, विपक्ष अब आरक्षण को बलिबेदी पर एक दिन जरूर चढ़ा देगा। 

hurriyat....

हुर्रियत के नेता सेना के ऊपर पत्थर बरसाते हैं,आतंकवादि के मरने पर मातम मनाते हैंऔर सेना के मरने पर जश्न,पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं। लेकिन एक बात का खुलासा टीवी से हुआ वह चौकाने वाला है। दिल्ली में जब हुर्रियत कांफ्रेंस का ऑफिस खुला,उद्घाटन जिसने किया वे बाद में भारत के प्रधानमंत्री बने आखिर वे कौन थे चूँकि हम नहीं जानते हैं, जानना चाहते हैं। 

official...

ऑफिसियल भारत बंद में 8 लोगों की मौत हुई। यह संख्या और बढ़ेगी ही। 

act.....

sc/st एक्ट का दुरूपयोग हो रहा था तो संशोधन क्या नहीं होना चाहिए?

aaj ka bharat band....

आज का भारत बंद-दलित को भडकाओ, वोट बैंक बढ़ाओ। 

dalit...

दलित को किस मुँह से अब हरि का जन कहा जायगा।  

pure desh...

पूरे देश में भारत बंद के दौरान कितनों की जानें चली गई पर सुल्तानगंज में उल्टा हो गया। बाजार में बंद समर्थकों को खदेड़ दिया गया,फिर मुंह दिखाने भी नहीं आया।  

dal nahi gal rahi...

बौखलाए विपक्ष को मोदी के अच्छे काम अब नहीं सुहाते हैं, इसलिए दलित के कंधे पर बंदूकें छोड़ रहे हैं।  

dalit...

दलित तो बहाना है, 2019 निशाना है।
तोड़-फोड़ कर देश को बस चबाना है। 

vipaksh ko....

अगर विपक्ष को अहसास हो जायगा की देश में आग लगा देने से गद्दी मिल जाएगी तो आग लगा देने से भी परहेज नहीं करेगा। 

रविवार, 1 अप्रैल 2018

ghati me..

घाटी में 13 आतंकी मारे गए। 7 साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन। 

good morning...


kahin se....

कहीं से भी नहीं लगा की है भारत बंद।
विपक्षी एकता हुई बिल्कुल ही अब मंद।।

nagesh....

कलाकार में खासियत था बहुत कुछ विशेष।  
बाबा बिसु का कवर भी बनाए थे नागेश।।

jain mandir...

साल दो साल पहले इस होकर गुजरे थे तब भी यही हाल था। 

chhatrasangh...

टीएमबीयू के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने सभी सीटों पर कब्ज़ा जमाया,विपक्ष के लिए जूठन भी नहीं छोड़ा। 

lagatar...

लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि हम निरंतर अपने लक्ष्य और बड़े करते जाएं। 

guru tegbahadur aur hrdgevar....

गुरु तेग बहादुर और हेडगेवार की जयंती पर कोटि कोटि नमन। 

taupar ghotala..

टॉपर घोटाला:बच्चा राय की 4.51 करोड़ की संपत्ति जब्त। है न मोदी का कमाल।