सोमवार, 23 अप्रैल 2018

mitra warangal ka....

हम तो ऊँचा पद और ऊँची सैलरी नहीं पा सके नौकरी में लेकिन कुछ NIT Warangal के मित्रों का जो पता चला वे सभी ऊँचे पदों से रिटायर हुए। कल शाम में श्री आर डी सिंह(मैकेनिकल ) का फोन आया और घंटों बात हुई। ये रांची में रहते हैं और Asst.Directo.water resource department,Govt.of jharkhand से रिटायर हुए हैं। इनकी बेटी वाशिंगटन विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं। इन्होंने महेश कुमार अग्रवाल(इलेक्ट्रिकल ) का फोन नंबर दिया जिससे आज सवेरे बात हुई। ये जयपुर में रहते हैं और राजस्थान बिजली बोर्ड में डाइरेक्टर के पद से रिटायर हुए है। अग्रवाल इतना खुश हुआ हमसे बात करके कि उसका बयां करना वश की बात नहीं। दसो बार जयपुर आने का आमंत्रण दिया। इन्होंने तो मेरे साथ प्रोजेक्ट भी किया था। आर डी सिंह ने बिसो मित्रों का फोन दिया धीरे धीरे मित्रों से बात हो रही है। वारंगल मीट में सबका फोन मिला था आर डी सिंह को ,उसमें हमको भी निमंत्रण था लेकिन हम नहीं गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें