रविवार, 20 मई 2018

किससे मुक्त होना चाहता है लोग- जिसके लम्बे शासन से आजिज हो जाता है लोग।अतः कांग्रेस मुक्त भारत जंचता है पर नक़ल में यह उक्ति कांग्रेस की भाजपा मुक्त भारत नक़ल ही माना जायगा। भाजपा को आये अभी 4 साल भी नहीं हुआ है देश का कौन लोग आजिज है। 

pant..............


जेकरो कहियो नै होतै अंत,
छिकै हुनी सुमित्रा नंदन पंत।
कलम में रहै धार,नमन बार बार।  

taj ke aage...

ताज के आगे मैं और मेरी पत्नी ये आज का नहीं पहले का फोटो है। 

bharat ki karyavahi...

भारत की कार्यवाही से पाक करने लगा बाप रे बाप, सेना की कार्यवाही रोकवाने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। यही है हमारे देशभक्त मोदी जी।  

mukt......

मेरा वाय फाय किसी ने मार लिया अतः नेट से दूर रहे। जिओ का था और 1ooo/-में ख़रीदा था। 

शनिवार, 19 मई 2018

halchal...

येदियुरप्पा के त्याग पत्र से देश का माहौल शांत हो गया, बिहार ,मणिपुर और गोवा में उछल-कूद बंद हो गया। इनलोगों को येदियुरप्पा के रहने से ज्यादा फायदा था।  

kharid farikht.....

कांग्रेस किसी को सीएम के पद का लोभ देकर सरकार बना लेती है क्या यह खरीद-फरोख्त और घुस नहीं है? सिर्फ पैसे के लेन-देन को घूस कहा जायगा? 

pichhe hatne...

पीछे हटने के बाद ज्यादा ताकत से दुश्मन पर वार होता है,यही तो येदयुरप्पा ने किया है। 

istifa...

येदियुरप्पा के इस्तीफा देने का मकसद---हम गलत तरीके से वोट अर्जित नहीं करेंगे। 

yediyurappa....

एक मंजे हुए राजनेता की तरह येदियुरप्पा ने वोटिंग के पहले इस्तीफा दे दिया। कालान्तर में अवश्य फायदा होगा उनको। लेकिन यह गठबंधन की सरकार स्थाई हो ही नहीं सकती। जेडीएस का छोटा भाई के रूप में जाना जायगा कांग्रेस को। छोटा भाई का कितना कद्र होता है सब जानता है।

protem speaker...

प्रोटेम स्पीकर के मामले में कांग्रेस की हार मानी जायगी। परसो लह गया पर आज ढह गया। आज हारेगी कांग्रेस तो फिर SC जायगी। बात बात में SC कोर्ट। 

शुक्रवार, 18 मई 2018

congres ki sarkar...........

कांग्रेस की सरकार बनेगी तभी लोकतंत्र जिन्दा रहेगा नहीं तो लोकतंत्र खतरे में है। घटिया सोच है कांग्रेस का। 

bat bat me....

अंतिम किला बचाने के लिए कांग्रेस का दम फूल रहा है। बात बात में सुप्रीमकोर्ट। राज्यपाल को हर काम में बाधा पहुँचाई जा रहा है।  

hafi....

हाफी मारते हुए ऊँघते हुए आज शायद पहुंचेंगे बैंगलोर कोंग्रेसी विधायक,बस मस्ती का खेल ओवर।  

kal voting...

कल के फ्लोर टेस्ट में येदियुरप्पा को 130 सीटों से कम नहीं मिलेगा यह मेरा अनुमान है। क्योंकि डुबते जहाज से दूसरे जहाज पर  छलांग लगा देते हैं लोग बचने के लिए।  

hyderabad..

हैदराबाद ऐसा शहर है जहां हर बड़े बड़े होटलों में कैबरे डांस चलता है,शायद यह भी मकसद हो सकता है बेंगलोर से कोंग्रेसी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने का। खाली करोड़पति विधायक शिवकुमार का मुर्गा कितना खाएंगे उनके होटल में। थोड़ा हाय फाय मनोरंजन जरुरी है। अब कल ही वोटिंग है। कैबरे छोड़कर  लौटना पड़ेगा। मन ही मन मनमसोस कर ये विधायक कहते होंगे भले 15 दिन बाद वोटिंग होती तो और आनंद लिया जाता। ई मनुआ सुप्रीम कोर्ट काहे चला गया बे। हमलोगों से इतनी जलन तो वोटवा कैसे लेगा? 

jio ka kamal...

दूर रहै छै ते नेट कटै छै बारबार। 
यै लेली बनलै, 
जिओ के वाय फाय गल्ला के हार।।  

गुरुवार, 17 मई 2018

yeddyurappa...

अंगिका में एक कहावत है 'गुड़ पर मक्खी दौड़ल जाय ', अब येदियुरप्पा जी सबको पछाड़कर सीएम बन गए तो बधाई कैसे नहीं दिया जायगा। मक्खियां तो सटने के लिए भन भन करती हीं होगी। समर्थन जुटाने में हमें नहीं लगता इनको कोई परेशानी होगी। देश के 2.5 % आबादी पर सिमटने वाली कांग्रेस अब क्या बोलेगी ? 

regal.....

अब कांग्रेस के विधायक शायद कर्णाटक से 60 किलोमीटर दूर स्थित रीगल रिसोर्ट को छोड़कर केरल में शरण लेंगे। पता नहीं किसका डर है ?

dam ghontu.....

कर्णाटक में सरकार नहीं बनी तो राहुल गांधी का दम घूंट रहा है,तभी वे कहते हैं अगर सरकार नहीं बनी तो हिंदुस्तान पाकिस्तान बन जायगी। 

bengal....

बंगाल में शुरू से डरा धमका कर और डंगा डंगा कर वोट लिया जाता है। इसकी शुरुवात ज्योतिबसु ने की थी और शासन में रहने का रिकॉर्ड भी बनाया था। इनका ही चेला लालू जी बन गए थे। बंगाल शुरू से ही बुद्धिजीवि राज्य रहा है,समझदार लोग रहते हैं वोट सोच समझकर देंगे। तो सरकार बचेगी कैसे ?परंपरा का निर्वाह ममता भी कर रही है तो गलत क्या है। लठैत के रूप में बांग्लादेशी को भर ही दिया गया बंगाल में तो कब काम आएगा, वोट वाट के दिन ही ना। लेकिन किसी प्रकार जीतने से ममता का क्रेडिट बनता है न। हवाई चप्पल के बदले ममता लाख टके का चप्पल पहने लेकिन बंगाल के हीत में काम करे वह अच्छा है। 

desh ka mood...

विपक्ष को एक ही भूख है वह है सत्ता की भूख। देशवासियों का मूड वह नहीं समझ पा रही है कैसे बदल गया है ?80 % लोग अभी मोदी और भाजपा के साथ है। 20 % लोगों के टिटयाने से अब कुछ होने वाला नहीं। पूरा देश तो भगवामय हो गया। आंख में रतोंघी तो नहीं हो गया जो दिखलाई नहीं देती है। अब क्या बचा खुचा राज्य भी मोदी के आगे परोस देगी तब पता चलेगा।  

vivek par....

सिर्फ सरकार बनाने के लिए हाय तौबा नहीं होना चाहिए, कौन सक्षम सरकार दे सकती है इसका भी ख्याल होना चाहिए।कर्णाटक में विवेक से काम लेकर सही निर्णय लिया गया है। कांग्रेस और जेडीएस को 15 दिन धैर्य से काम लेना चाहिए, धरना और प्रदर्शन से काम नहीं बनता है और बिगड़ता है। 

बुधवार, 16 मई 2018

bora....

बगीचे में आम गाछ के बीच मस्त बोरा का गाछ हलहलाते हुए। 
अभी बगीचा लगाए साल भी पूरा नहीं हुआ है पर मोहनगी का गाछ मरद से उपर हो गया। 

dharna..

कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन क्यों,जब कहते हैं बहुमत मेरे पास है तो सिद्ध करियेगा विधानसभा में। इतना परेशान क्यों लगते हैं। 

lktantra...

लोकतंत्र की हत्या होने से बच गई कर्णाटक में नहीं तो कर्णाटक को ये लोग खखोड़ लेता। 

bhajpa ki...

जेडीएस भाजपा की बी टीम है यह कांग्रेस खुद कहती थी चुनाव प्रचार में लेकिन खुद बी टीम बन गई जेडीएस की। 
अगर कांग्रेस और जेडीएस को सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला तो ये सुप्रीम कोर्ट जायेंगे यह तो सही है। लेकिन कुमार स्वामी का अंट शंट बकना और धमकी देना न्यायसंगत नहीं है। यह तो यही हुआ की किसी ने रोटी का टुकड़ा फेंक दिया और जोर आजमाइस करने लगे। रोटी वासी है या सड़ी गली है इसपर भी गौर करना चाहिए। 

badi party...

हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे,इसी सिद्धांत पर कांग्रेस काम कर रही है। एक बड़ी पार्टी छोटी पार्टी के आगे हाथ पसार रही है। हाथ पसारते पसारते सब छोटी पार्टी को चबा गए। कहां है सपा,बसपा,राजद ?अब जेडीएस की बारी है। जो जेडीएस कांग्रेस के खिलाफ लड़ी,जेडीएस ने तो समर्थन मांगा ही नहीं लेकिन कांग्रेस ने बिना शर्त समर्थन दिया। क्या कर्णाटक के विकास के लिए समर्थन दिया।?यह साधारण सी बात हर देशवासी समझ रहा है। सिर्फ भाजपा को नहीं आने देना है यही कांग्रेस का मकसद है। भाजपा के राज में विकास हो रहा है पुरे देश में तो मतलब साफ है कोंग्रेस विकास नहीं चाहती है।इन्हीं सब कारणों के कारण इनके गठबंधन को कर्णाटक में क्यों सरकार बनाने देगी। तुलनात्मक अध्ययन किया जाय तो भाजपा के काम से कांग्रेस की पोल खुलती जा रही है। यही डर कांग्रेस के लिए और खतरनाक बनते जा रही है। नेतृत्व का भी घोर आभाव है।   

navjot...

जब तक नवजोत सिंह सिधू भाजपा में थे सुर्ख़ियों में रहा करते थे लेकिन कांग्रेस में जाने के बाद वैसी बात नहीं है। कांग्रेस में सिधू ने क्या देखा की भाजपा को चोर पार्टी बतलाने लगे। मेरी नजर में दलबदलू महाचोर होता है। इधर पेट नहीं भरा तो उधर वर्तन की तरह तुघड़ते रहते है। 

मंगलवार, 15 मई 2018

modi ne chhina...

कहां कहां मोदी ने बोलकर कांग्रेस से छीना,यही कारण है राहुल नेपथ्य में है न बोलते हैं न प्रोम्प्ट करते हैं,शायद सदमे में हैं। तत्काल इनकी माता जी ने पतियाल थाम ली है। 1 )उड्डपी : जहां मोदी ने राहुल को 15 मिनट बिन देखे बोलने की चुनौती दी। इस जिले में सभी 5सीटें भाजपा को मिली। 2 )जमखांड़ी :मोदी बोले -मैडम सोनिया दलित राष्ट्रपति से मिली तक नहीं। यहां भाजपा ने कांग्रेस से 4 सीटें छीनी। 3 )चित्रदुर्ग :जो पार्टी गरीबों का वेलफेयर नहीं कर सकती,उसे फेयरवेल दे दो। यहां 6 में से 5 सीटें भाजपा ने जीती। कांग्रेस को 3 सीटों का नुकसान हुआ।  

bagiche me genda...

सुल्तानगंज आवास के पीछे 10-15 कट्ठे में आम,मोहनगी,सागवान तो लगाए ही सोचे कुछ फूल भी रहना चाहिए। भागलपुर से लाकर गेंदा लगा दिए जिससे फूलों की वारिस हो रही है। कनेल का भी 20 गाछ लगा दिए चारो तरफ।अड़हुल का डंठल काट काट कर भी गांथ दिए थोक भाव में। गेंदा के सूखे फूल को छिड़क देते है कुछ परसेंटेज तो जन्मेगा ही।एक गाछ गुलमोहर भी है।सब्जी में लाल साग, रमतोड़य कम मात्रा में है खाने भर ही है पर बोरा का सैंकड़ो गाछ लहलहा रहा है,लगता है खाने के बाद कुछ आड़त में देना पड़ेगा पॉकेट खर्च निकल जायगा। साल दो साल में बगीचा फल के साथ फूल से भी महक उठेगा 

manish ki beti..

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें, फले-फूले और प्रगति की राह पर दिन व दिन अग्रसर हो। 

atka..

अटका या लटका,
पर कांग्रेस को लगा झटका 

apne vyaktitva....

अपने व्यक्तित्व की महान संभावनाओं पर अटूट विश्वास ही सच्ची आस्तिकता है। 

agar jivan...

अगर जीवन में कुछ पाना है तो अपने तरीके बदलो,इरादे नहीं। 

सोमवार, 14 मई 2018

jukarberg....

जुकरबर्ग ने सबके हाथों में एक बेहतरीन खिलौना दे दिया है। यह एक दूसरे को जोड़ता है ,लिखने पढ़ने की कला सिखलाता है ,ज्ञान का भंडार बढ़ाता है,जिससे आप सोच भी नहीं सकते हैं उससे मिलवा देता है ,अपनी बात दूसरों को आसानी से पहुंचा सकते है कम खर्चे में। यह तो विशाल स्टोर का किला है जिसमे वर्षों तक आपकी रचनाएं या कोई महत्वपूर्ण सामग्री  सुरक्षित रहती है। न तो दीमक के खाने का डर न तो साफ-सफाई की जरुरत न तो चोरी होने का। इसका खौफ आतंकवादियों में भी कम नहीं है। विश्व का कौन सा ऐसा देश है जिनके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री फेसबुक का अनुसरण नहीं करते  हैं। हम तो सीना तान कर कहेंगे वर्तमान में अभी जुकरबर्ग बहुत बड़ा वैज्ञानिक है, अगर पूरा विश्व एक देश होता तो निश्चित रूप से उसका प्रधानमंत्री जुकरबर्ग है।   

रविवार, 13 मई 2018

jatiya ji...



ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में दलित साहित्य अकादेमी सम्मान प्राप्त करते हुए। उसी अवसर पर सांसद सत्यनारायण जटिया जी से मुलाकात हुई थी। इनसे 2002 में पहले मुलाकात हुई थी लोकसभा के केंद्रीय कक्ष में हंदी दिवस पर, साथ में दोनों ने कविता पाठ भी किया था। जैसे तालकटोरा स्टेडियम में इनसे मुलाकात हुई प्रणाम करते हुए इनसे कहा-'सर मैं अंजनी कुमार शर्मा भागलपुर, पहचान रहे हैं की नहीं?' 'हाँ !हाँ !खूब पहचान रहे हैं। 'जटिया जी ने कहा। फिर साथ में फोटो खिंचवाए। आजकल कभी कभी लोकसभा में अध्यक्ष की कुर्सी पर भी बैठते हैं जटिया जी। अच्छे कवि भी हैं।  

mahila hockey...

एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में नवनीत की हैट्रिक से भारत ने जापान को 4-1 से जीता। अनूपा ने भी दागा गोल। 

siddrmaiya.....

सिद्दरमैया का नया दांव, चुनाव के बाद कर रहे है कांव कांव। दलित सीएम की खातिर दावा छोड़ने को तैयार। 

jukarverg....

फेसबुक के संस्थापक मार्क एलियट जुकरबर्ग का आज जन्मदिन है, उनको बधाई। 1984 में आज ही इनका जन्म हुआ था न्यूयार्क के एक यहूदी परिवार में।  

vaikensi nahi...

2019 में पीएम की वैकेंसी नहीं, ख्याली पुलाव पका रहे राहुल गांधी :रामविलास पासवान 

pita ji ki murti par sahmati-1

ये हैं श्री पंकज झा जो प्रखंड सुल्तानगंज के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं हैं बल्कि जदयू के कर्मठ कार्यकर्ता भी हैं,समय-समय पर आरटीआई का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार पर प्रहार भी करते हैं। तिलकपुर में बायपास और गोलम्बर बनने वाला है, क्योंकि सुल्तानगंज में गंगा ब्रिज का तिलकपुर में ही NH-80 में मिलेगा। इसी गोलम्बर पर स्वo सत्यदेव शर्मा  जो गांव के हूर नूर और विकास पुरुष थे। सत्यदेव शर्मा स्वतंत्रता सेनानी भी थे अतः पंकज झा का मानना है की गोलंबर पर सत्यदेव शर्मा का स्टैचू बैठना चाहिए। इन्होंने गांव में शिक्षा का अलख जगाया है। हायस्कूल,मिडिल स्कूल और गर्ल्स ट्रेनिंग स्कूल भी बनवाये थे। राष्ट्रीय स्तर के शिक्षकों में इनकी गिनती होती थी। गांव में इनके नाम पर कोई विरोध नहीं है सब एकजूट है।  

sankalp....

भगवान ने मंदिरों से संदेश भेजवाया की हिन्दुओ पर शुरू से बहुत अत्याचार हुआ है अब बंद होगा इसलिए मोदी जी और अमित शाह को अवतार के रूप भेजा गया है माथे पर हाथ देकर। अन्याय करने वाले सही में चित्त होने लगे। 

apni shaktiyon....

अपनी शक्तियों पर भरोसा करने वाला कभी असफल नहीं होता। 

agar aap....

अगर आप में कुछ कमियां हैं, तो उन्हें छिपाएं नहीं। संसार में ईश्वर के सिवाय कोई भी पूर्ण नहीं है।  

apni kamiyon..

अपनी कमियों से सावधान रहें,क्योंकि यही ऐसे दुश्मन हैं, जो छिपकर वार करते हैं। 

schand...

एस चांद के समस्त टीम समूह को मुबारकबाद। जिसमे मेरा लड़का भी कार्यरत है
,बाएं से प्रथम।  

शनिवार, 12 मई 2018

sonia....


kishori ji..

जानता है अब जिनको पूरा ही संसार।
सच में किशोरी जी हैं ज्ञान का भंडार।।

abhi bhi...

एक्जिट पोल में पूरा हार,
फिर भी चेहरे पर है बहार। 

nepal me ....

नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे हैं।
शिव जी समझकर चढ़ा दिए विपक्ष
ने कर्णाटक में सब के सब धतूरे हैं। 

PUL PAR JHOPDI...

लाखों का पुल उसपर कुछ टके का झोपड़ी।
अपने यहां ऐसे भँसता है लोगों की खोपड़ी।।

शुक्रवार, 11 मई 2018

ham to puchhenge hi...

'हम तो पूछेंगे ही' में सुमित अवस्थी ने 5 पत्रकारों से पूछा- कर्णाटक चुनाव में किस पार्टी की जीत होगी नंबर दीजिये। 4 पत्रकारों ने 1 )कांग्रेस 2 )बीजेपी ३ )जेडीएस लेकिन एक यही स्मिता प्रकाश ने कहा 1 )बीजेपी 2 )कांग्रेस 3 )जेडीएस। अब देखना है 15 तारीख को क्या होता है। हम भी स्मिता प्रकाश से सहमत हैं। 

गुरुवार, 10 मई 2018

aate rahna...


chidiyan.....

दैनिक भाष्कर की अनूठी पहल। 

bharat sevak samaj...

1989 में भागलपुर में भीषण दंगा हुआ था दंगे के बाद जिला परिषद् हॉल में भारत सेवक समाज की ओर से संप्रदायिकता पर सम्मलेन हुआ। उस समय पूर्वमुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह भारत सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे जिनको इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था। मैं भागलपुर जिला का महामंत्री था और स्व o सतीश चंद्र सिन्हा जिले के अध्यक्ष थे। मंच पर विराजमान हैं बाएं से सत्येंद्र नारायण सिंह,प्रो वीसी तिo माo भाo विश्वविद्यालय डॉo विष्णु किशोर झा 'वेचन',सतीश चंद्र सिन्हा और कविता पाठ करते हुए मैं।  कविता पढ़ने के बाद हम घर चले गए। तुरंत बुलावा आ गया। जैसे आकर सत्येंद्र बाबू से मिले उन्होंने कहा-'आप तो साहब भारत सेवक समाज का पूरा गूढ़ ही समझा दिए। कहाँ घर है ? 'मैंने कहा -'तिलकपुर।' 'अच्छा जहाँ के सियाराम बाबू सरस्वती देवी थीं ', सतेंद्र बाबू ने कहा। इतने में हमारे अध्यक्ष सतीश बाबू ने उत्तर दे दिया-' ये इनके मौसा ,मौसी थी।' 'अच्छा ! पहले इन दोनों से हमको पटरी नहीं थी पर बाद में हमने सरस्वती देवी को नवादा-गया से MLC बनवाया ', सत्येंद्र बाबू ने कहा। 'हम हाँ में हाँ मिलाते रहे,क्या बोलते ?'
बिसुआ के दिन बाबा बिसू राउत के पिंडा(पचरासी) में  गौपालक(धोड़य) दूध चढ़ाकर मस्ती में गीत गाते हैं। मेला में वहाँ मवेशियों का हर समान मिलता है। नवगछिया से दूरी 15-16 किलोमीटर है।  बाबा बिसु राउत उपन्यास लिखने के क्रम में मैं गया था। 
ऋषिकेष में अंजनी कुमार शर्मा लक्ष्मण झूला के पास। 
फ्रूटी (नतनी बीच में ) और पोता अर्क के साथ स्वस्ति नित्या टीवी कलाकार। 

aur gandla...

और गँदला हो रहा पानी, सँभलना
मर रहे हैं लोग पीकर, तू सँभलना।  

radhakrishna smriti manch.....

डॉo राधाकृष्णन स्मृति मंच जिसके संस्थापक महामंत्री खुद मैं था उसी के बैनर तले अपने विचार व्यक्त करते हुए मेरे साथ तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलगीतकार और अंगिका कवि आमोद कुमार मिश्र और विधि महाविद्यालय केप्रध्यापक  और अंगिका कवि स्वo आनंद घोष।  

मंगलवार, 8 मई 2018

apni alag....

अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कीजिये,क्योंकि बिना पहचान के जिंदगी मुश्किल होती है। 

apne liye....

अपने लिए नहीं तो उन लोगों के लिए कामयाब बनें जो आपको नाकामयाब देखना चाहते हैं।  

aag me...

आग में खुद को तपाकर भाग्य पाते। 

zngri hanuman....

ये हैं ऐंग्री हनुमान
हमारे प्रिय भगवान
जो हैं मोदी के साथ
काटेंगे कांग्रेस का हाथ 

band holai...

बंदे होतै बंगला, दै वाला कानून।
देवे वाला बैठलै, बनी के मतरसून।।
बनी के मतरसून,लागलै भारी चूना।
पास करी करवाय के बैठले अनसूना।।
होना ते चाहियो हुनके सें सब वसूली।
लूटने छै जनता के टका हूली हूली।।

nagesh...

कला विहीन भे गेलै हमरो अंग देश।
समझै छेलै कला के बढ़िया से नागेश।।  

ikathe...

इकट्ठे नमन के पोटरी,
रखलिये दिल के कोठरी। 

trgore...

जयंती पर नमन।

rahul gandhi...

बैलगाड़ी पे चढ़ले,
चढ़ले तोंय साईकल,
छुटले खाली हाथी,
दुखबो नै माया के दिल।
उखड़िये जैथों
कर्णाटक में कील,
छिकै तोरो फाइनल मैच,
छूटै नै दिहो हाथो सें कैच।    

kathi ke karj....

कथि के कर्ज
हमरो छिकै फर्ज
करें जल्दी
अष्टम सूचि में दर्ज 

ki karai chhai baba.....

की करै छै बाबा
नै ले जाय छै ढाबा
बाबा के
संग खाली गीत गाबा।
(पोता-पोती के साथ बहलाते हुए मैं)

सोमवार, 7 मई 2018

kendriya kaksh....

लोकसभा के केंद्रीय कक्ष में 2002 में हिंदी दिवस पर कविता पाठ करते खुद मैं। देश भर से 22 लोगों ने कविता पढ़ी थी जिसमें एक सत्यनारायण जटिया भी थे जो वर्तमान में कभी-कभी लोकसभा में अध्यक्ष की कुर्सी पर भी बैठते हैं। दिल्ली की मेयर, शिवराज पाटिल,श्याम सिंह शलोकसभा के केंद्रीय कक्ष में हिंदी दिवस पर कविता पढ़ते हुए शि,राघवेंद्र ठाकुर और सांसद(दिल्ली)भी मंच पर थे। 22 लोगों में भागलपुर के गजलकार दिनेश बाबा भी थे जिन्होंने कविता पाठ किया था।   

thik chhai....

हाल छै ठीके ठाक।
खत्म होलै मॉर्निंग वाक
तूफान ने हिलैने छै
जेकरो लगलो छै शॉक।  

jo party....

जो पार्टी गरीबों का नहीं कर सकती वेलफेयर
उसका सदा के लिए कर देना चाहिए फेयरवेल :मोदी 

dilvali....

कांग्रेस न तो है दिलवाली
न तो है यह दलितवाली
यह तो है बस डीलवाली
दिल है बिल्कुल काली
असली है या सरपट जाली  

रविवार, 6 मई 2018

tag............

बिना सहमति के टैग करने वाला धंधा बहुत खराब है। कौन किया, क्या लिखा पता भी चले तब तो।  

yah to tay hai...

यह तो तय है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिसने 3000 एकड़ जमीन दान में दी है राजा महेंद्र का कहीं नामो निशान नहीं है और बपौती बना लिया मुसलमानों ने। राजनीति भी होने लगी हिन्दुओ के खिलाफ। मेरा मत है इसको राजा महेंद्र मुस्लिम यूनिवर्सिटी नामकरण दिया जाय।   

thare thare kha....

समय के पुकार छिकै,आदमी नै मिलै छै ते की करभो। हमरा ते लगै छै कुछ दिनों के बाद कलछू आरो छोलनी भी चलावे होथों तभिये खाना मिल्थॉन। 

tiviprabhakar....

ये हैं टी वी प्रभाकर, NIT Warngal(AP) के मित्र। हमलोग वहां 1972-1977 बैच में थे ब्राँच एलेक्ट्रीकल था जिसमें करीब 30-32 छात्र थे जिसमे टी वी प्रभाकर भी थे। संभवतः हैदराबाद का रहने वाला था। 41 साल बाद इसके बारे में पता चला है। यह जानकर मन प्रफुल्लित हो गया की ये अभी IIT kanpur में इलेक्ट्रिकल विभाग में हेड हैं। अब ये फेसबुक में मित्र बन जायेंगे और समय समय पर बात भी होगी क्योंकि इनका मोबाईल नंबर मेरे पास आ गया है।  

शनिवार, 5 मई 2018

maksad...

मकसद रह गया अभी कैसे कमाना 

nand kumar yadav indu...........

ये हैं हमारे मिडिल स्कूल तिलकपुर के मित्र डॉo नन्द कुमार यादव 'इंदू', जो तिo भाo विश्वविद्यालय में पीजी केमिस्ट्री में हेड थे। बाद में अम्बेडकर विश्वविद्यालय में प्रो वीसी बने फिर बाद में कही वीसी भी बने। इनकी पत्नी डॉo रोमा यादव भागलपुर में प्रख्यात चिकित्सक हैं। एक बार भागलपुर से घर जा रहे थे तो नाथनगर में इनके घर में एक स्टाफ को ' बाबा बिसु राउत ' उपन्यास की प्रति दे दी यह सोचकर की प्रति नन्द के पास पहुँच ही जायगा। एक महीने के बाद अचानक ये मेरे डेरे में आये और बोले-'अंजनी ! की जबर्दस्त उपन्यास लिखने छैं ? एकरा ते हम्मे ट्रेन के सफर में ही पढ़ी लेलियो। ले एकरो समीक्षा। 'एक घंटा रुके घर पर,चाय पिए फिर चले गए। हमने उनको दिल से साधुवाद किया। 

kavita dije ka kahar....

-डीजे का कहर-
जल और वायू प्रदूषण से
कम नहीं है ध्वनिप्रदूषण असरदार
जिसके चलते अनिंद्रा,मस्तिष्कज्वर और
बहरेपन का लोग हो जाते हैं शिकार
खतरनाक हो गया है आजकल
समाज में अब डीजे का प्रचार-प्रसार
इसने तो सबका जीना कर दिया हराम
होने लगी है अब लोगों का अंग-अंग बेकाम
सबके जिश्म पर दिनों दिन 
कहर बरपा रहा है सुबहो-शाम
है तो सरकार का इसपर रोक
पर गली-मोहल्ले में गरजती रहती बेरोकटोक
बिछ गया है चारोतरफ इसका जाल
यह तो बस हाय-फाय जिंदगी का है कमाल
बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं सब लोग
पर तनिक भी नहीं है लोगों को मलाल
ओशीन बिना डर जाएगी घर-घर
और जागरूकता से रुकवायेगी इसका कहर।
ओशीन (डीपीएस)     
वाह रे रजा
देल्हें खूब मजा 

vishvabank...

बिजली देने में मोदी सरकार
का प्रदर्शन रहा शानदार : विश्वबैंक 

शुक्रवार, 4 मई 2018

train....

ट्रैन के बीच लगेंगे जल्द लेडीज कोच।
रोज-रोज बदलता है गाड़ी का भी सोच।।

tufan...

तबाही ला सकता है आंधी औ तूफान।
यह है चेतावनी औ विभाग का अनुमान।।

aapki jindagi...

आपकी जिंदगी के मायने दूसरों से मत सीखिए। यह आपकी जिंदगी है, इसके मायने भी आप खुद तय करें। 

nishi kant.....

ये हैं गोड्डा के सांसद श्री निशिकांत दुबे जिनसे मेरी मुलाकात वर्षों पहले हुई थी गोशाला भागलपुर में जब ये सामाजिक कार्यकर्ता थे और इनके पहल पर पूरी के शंकराचार्य आये थे। तब से अब तक इनमें काफी बदलाव आया है। बड़ी तेजी से आगे बढ़े है। अंग-अंगिका के लिए इनके दिल में बहुत प्यार है। वक्ता भी अच्छे हैं। काम करने वाले एक अच्छे सांसदों में अब इनकी गिनती होने लगी है। हमें भी गर्व है भागलपुर के रहने वाले  4 सांसदों में एक ये भी हैं। अश्विनी कुमार चौबे (बक्सर) .निशिकांत दुबे(गोड्डा),कहकशा प्रवीण(राज्यसभा),बुलो मंडल (भागलपुर सांसद ) 

akla chalo ....

यही मंत्र तो टैगोर ने दिया था -'एकला चलो '

भागलपुर में अंगिका दिवस पर पढती हुई अंजु कुमारी दास गीतांजलि पुर्णियां ब...

programer...

प्रोग्रामर जी के समर्थन साधारण चीज नै छिकै। प्रोग्रामर जी सरकारे छिकै। 

गुरुवार, 3 मई 2018

jo vyakti...

जो व्यक्ति अपनी सोच नहीं बदल सकता है, वह वास्तव में कुछ नहीं बदल सकता। 

aatm-samman...

आत्म-सम्मान के लिए आत्म -संयम आवश्यक है और बहादुरी में आत्म-सम्मान जरुरी है। 

achchha karm...

अच्छा कर्म हो तो हमेशा प्रेरणा जन्म लेती है। लेकिन प्रेरणा से कभी-कभी ही कर्म का जन्म होता है 

mere pitajii..

मेरे बड़े भाई का जब शादी हुई थी तो मेरा जन्म भी नहीं हुआ था तो निश्चित रूप से मेरा पालने-पोषने में भाभी स्वo शिवनंदनी देवी का बड़ा योगदान रहा है। पहले मिट्टी के घड़े में भात और दाल बनता था। ढक्कन भी लकड़ी का बना होता था। कलछू और छोलनी भी। मुझे याद है भाभी काम-धाम करके भनसा से निकल जाती थी तो हम चुपके से भनसा में घुसते थे और इत्मीनान से ढक्कन में दाल निकालकर पीते थे। फुर्ती में यह सब काम करना पड़ता था तो थोड़ा दाल गिर ही जाता था इसी से मेरी चोरी उजागर हो जाती थी। लेकिन दुलरवा थे घर के तो डांट-फटकार का कोई दरेस देखने नहीं मिलता था। भाभी का फोटो साथ में भाई नन्द किशोर शर्मा का फोटो भी नमन करते हुए यादगारी में दे रहा हूँ।  

jinna...

सुनी के मोन भेले, देश वासी के खिन्न
टपकले कन्ने सें अब, जिन्ना केरो जिन्न
जिन्ना केरो जिन्न, लगबो देह में हल्दी
भगाबो झट एकरा,देश सें आवे जल्दी
फैलने छै यें सब, देश में बहुत दंगा
खेत्ते-पीते यहां, पाक में रखते अंगा 
   

sarhaj.....

सरहज डॉo संगीता शर्मा बुद्ध नगरी गया में अपनी सेवा में तल्लीन है, लगन, निष्ठा से  निस्वार्थ भाव से काम करती है। यही कारण है गया ऐसे बड़े शहर में इनकीअपनी पहचान है। मेहनत करने वालों के पीछे-पीछे संस्कार के साथ साथ पैसा भी चलता है तो कोई तिकड़म करने की क्या जरुरत है। इसी सिद्धांत पर फल फूल रही है, हमसे छोटी है लेकिन हमारा आशीर्वाद सदैव ऐसे सगे संबंधियों पर हमेशा रहता है जो परिश्रम से ज्ञान का भंडार बढ़ाते है और हमें गर्व भी होता है ऐसे मेहनती लोगों पर।इसको बड़ाई के तौर पर नहीं लिया जाय यह एक सच्चाई है। इसी सच्चाई के बल पर अंजनी जिन्दा है। बहुत मिले हैं पैर खींचने वाले हमें भी लेकिन खुद वे हताश हुए हैं, अजगैवी बाबा के दरबार में मेरे साहस में काफी बृद्वि हुई है और संपन्नता घटने के बजाय बढ़ ही रही है।    

बुधवार, 2 मई 2018

yog...

शाम-सवेरे रोज ही करते रहिये योग।
नहीं मिलेगा देखने पोसाया सब रोग।।

bata do yar....

रे उस्ताद बादो में पड़िहें तों बीमार।
सब चारा केना खाय गेलें बतवें यार।।

मंगलवार, 1 मई 2018

sushil kr modi....

सुदर्शन की कहानी बच्चे में पढ़ते थे 'हार की जीत ',वही बात बिहारके उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी में फिट बैठता है। हार गए फिर उसी कुर्सी पर आसीन हो गए। हराने वाला खुद रोड पर टहलने लगा। काम करने वाला कभी हारता नहीं। 

pitaji ke...

पिता जी के बारे में मैसेज करने लगे बड़े-बड़े लोगों को तो उपमुख्यमंत्री बिहार श्री सुशील कुमार मोदी ने मैसेज के द्वारा ही हमसे पिता जी का डिटेल मांगे है। कुछ तो काम आगे बढ़ा। 

ak aadmi...

एक आदमी रंजन शर्मा करके बहस कर रहा था,अब अता पता नहीं चल रहा है लगता है फाल्स था क्या,फेसबुक से गायब हो गया क्या। 

vijaykrchoudhary...

ये हैं हमारे बिहार विधानसभा के कुशल अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी।

luteron ka....

लुटेरों का पक्ष लेने में थोड़ी शर्म करनी चाहिए ,यह भी गम करना चाहिए कि लोग क्या कहेंगे?

shravni mele...

श्रावणी मेले में पहली बार NH80 को चकाचक बनते देखा है नहीं तो कभी कभी चिप्पी और कभी कभी वह भी नहीं होता था। यह तो देशभक्त मोदी का ही कमाल है।