बुधवार, 30 जनवरी 2013

* अंधा कानून *
संघर्ष करते-करते चली गई दामिनी
जिसकी खातिर हुआ देश भर में बवाल
फिर भी लोगों को रह गया मलाल
जाते-जाते छोड़ गई अनगिनत सवाल
शासन और प्रशासन पर
व्यवस्था और मानसिकता पर
अब थम गया है शोरगुल
सरकार को मिल गई राहत
पूरी दिल्ली थी जहाँ आहत
देखना है कैसे काम करती है कानून
की सिर्फ गिनते जाना है मई-जून
कोई होगा बालिग से नाबालिग
कोई जेल से छूटेगा-भागेगा
किसी का दम जेल के अंदर टूटेगा
कहते है बरसों से कर रहे है राज
फिर क्यों है यहाँ ' अंधा कानून ' आज
ई0अंजनी कुमार शर्मा
(वेबसाइट मेनेजर, आम आदमी पार्टी भागलपुर)

सोमवार, 28 जनवरी 2013

aamaadmi party bhagalpur ka jhandottolan

26 जनवरी 2013 को आम आदमी पार्टी कार्यालय, जेल रोड, भागलपुर में झंडा फहराते हुए संयोजक सतीश चन्द्र सिन्हा। साथ में खड़े है वे0 मेनेजर ई0अंजनी कुमार शर्मा, वकील जीतेन्द्र शर्मा , कुलगीतकार आमोद कुमार मिश्र , जवाहर मिश्र, पवन सिंह,   हरि गोप, शशि रंजन, महेंद्र जी , शाहनवाज आदि।
ई0अंजनी कुमार शर्मा(वेबसाइट मेनेजर, आप भागलपुर)                                                                                            

रविवार, 27 जनवरी 2013

26 jan.



राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला समिति भागलपुर कार्यालय परिसर
जेल रोड, तिलकामांझी भागलपुर में जिला संजोजक सतीश चन्द्र सिन्हा ने  ध्वज फहराया। इस अवसर
 पर श्री सिन्हा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का बोध जब गाँव-गाँव , घर-घर तक पहुंचे तथा उनके हक़
 को छीनने तथा देश को लूटने वाले तथा कथित नेताओं के षड़यंत्र से देश को मुक्ति मिले तब ही हमारी
मातृभूमि स्वतंत्र होगी। यही पवित्र संकल्प हमारे आम आदमी पार्टी का  है। हम आम आदमी पार्टी है
आम आदमी की तरह देश की सेवा करें। इस आयोजन में सर्वश्री जवाहर लाल मिश्र , हरी प्रसाद गोप,
जटा शंकर तिवारी, शशि रंजन, शाहनवाज, संदीप कुमार, आमोद कुमार मिश्र, जीतेन्द्र नाथ शर्मा,
 अमरेन्द्र दत्तात्रेय, ई0अंजनी कुमार शर्मा, पवन सिंह सहित अनेक गण्य मान्य नागरिक , छात्र छात्राएं
 एवं बच्चे सम्मिलित हुए।
ई0अंजनी कुमार शर्मा (वेबसाइट मेनेजर ),आम आदमी पार्टी भागलपुर
ईमेल -aappartybhagalpur@gmail.com        

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

जयपुर में कांग्रेस का  चिंतन शुरू है। सवाल उठता है इसमें महगाई पर कोई चर्चा नहीं हो रही है तो किस बात का चिंतन । कांग्रेस का जनाधार आखिर घटा है तो किन कारणों से, तो फिर चिंतन किस पर और चिंता किस की। भ्रष्टाचार बेकाबू है वहीँ महिलाओं पर अत्याचार बड़ा है। कन्या भ्रूण हत्या , महिलाओं और बच्चों की खरीद फरोख्त और बेख़ौफ़ हिंसा बिचलित करने वाले है।दिल्ली गेंग रैप की घटना के बाद हुए आन्दोलन ने सरकार  को हिलाकर रख   दिया। बढ़ते अपराधों की तोहमत किसके सर पर है ? सिर्फ पार्टी हित की बातें करने से लोग समझ जायेंगे देश हित में चिंतन हो रहा है।देशवासियों को मुर्ख बनाने की बातें अब हर पार्टी छोड़ दे तो उसकी भलाई होगी अन्यथा चिंतन से क्या भला होगा लोगों का ? ई0अ0कु0शर्मा(वेबसाईट मेनेजर,आम आदमी पार्टी भागलपुर )